Tecno Spark Go 1 फोन 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ पेश, जानें फीचर्स

Spark Go 1 फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Tecno Spark Go 1 फोन 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ पेश, जानें फीचर्स

Photo Credit: Tecno

Spark Go 1 फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है।
  • चार्जिंग के लिए यह Type-C को सपोर्ट करता है।
  • फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
विज्ञापन
Tecno ने नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 1 अधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। टेक्नो के Spark Go 1 फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 4GB रैम है जिसे 4GB तक वर्चुअल रैम के तौर पर एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह डिवाइस 5000mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। 
 

Tecno Spark Go 1 price, availability

Tecno Spark Go 1 को कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। लेकिन इसकी कीमत के बारे में यहां पर जानकारी नहीं दी गई है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें Startrail Black और Glittery White कलर दिए गए हैं। 
 

Tecno Spark Go 1 specifications

Tecno Spark Go 1 में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में सेंटर पंच होल डिजाइन है। कंपनी ने इसमें खास कटआउट दिया है जो कि Dynamic Port कहलाता है। इसमें कई तरह के नोटिफिकेशंस, चार्जिंग स्टेटस आदि को देखा जा सकता है। 

फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB तक रैम है जिसे 4GB तक वर्चुअल रैम के तौर पर एक्सपेंड भी किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB स्पेस का ऑप्शन मिल जाता है। फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट पैनल में मौजूद है। यह डिवाइस 5000mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 15W फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। चार्जिंग के लिए यह Type-C को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। यह पावर बटन पर मौजूद है। कंपनी का दावा है कि फोन को गीले और चिकने हाथों से भी ऑपरेट किया जा सकता है। फोन को IP54 रेटिंग दी गई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी615
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14 GO
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »