108MP कैमरा, 8GB रैम, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ Tecno Spark 20 Pro+ लॉन्च, जानें डिटेल्स

फोन को MediaTek Helio G99 Ultimate की पावर दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2023 20:34 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।
  • इसमें 5,000mAh बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग है।
  • फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।

Tecno Spark 20 Pro+ फोन में 6.78 इंच कर्व्ड डिस्प्ले 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 20 सीरीज में कई स्मार्टफोन कंपनी लॉन्च कर चुकी है। इनमें Spark 20C, Spark 20 और Spark 20 Pro शामिल हैं। अब इसी सीरीज में टॉप मॉडल कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम Tecno Spark 20 Pro+ है। फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसमें 5,000mAh बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। यह आईपी रेटिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Tecno Spark 20 Pro+ Price

Tecno Spark 20 Pro+ की कीमत की बात करें तो इसके बारे में कंपनी ने डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं। फोन को चार कलर वेरिएंट्स में उतारा गया है जिसमें Temporal Orbits, Lunar Frost, Radiant Starstream, और Magic Skin 2.0 Green शामिल हैं। डिवाइस टेक्नो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड है। 
 

Tecno Spark 20 Pro+ Specifications

Tecno Spark 20 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस देखें तो इस फोन में 6.78 इंच कर्व्ड डिस्प्ले 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन है। डिजाइन पंच होल कटआउट में है जिसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट किया गया है। खास बात ये है कि फोन में Apple की तर्ज पर Dynamic Island जैसा एक स्पेस दिया गया है जिसे कंपनी ने Dynamic Port कहा है। यहां पर फोन के नोटिफिकेशन, कॉल डिटेल, चार्जिंग स्टेटस आदि देखा जा सकता है।

फोन को MediaTek Helio G99 Ultimate की पावर दी गई है। यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। रियर साइड में फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का मेन लेंस कैरी करता है। कंपनी ने अन्य 2 सेंसर्स के बारे में अभी तक जानकारी बाहर नहीं की है। यहां पर डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी कैपिसिटी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP53 रेटिंग दी है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2460x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.