Tecno Spark 10C Launched: 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Tecno Spark 10C लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Spark 10C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस पैनल दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2023 12:25 IST
ख़ास बातें
  • फोन को मेटा ब्लैक, मेटा ब्लू और मेटा ग्रीन में लॉन्च किया गया है।
  • इसमें 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस पैनल दिया गया है।
  • Tecno Spark 10C में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T606 चिपसेट है।

Tecno Spark 10C में 6.6 इंच का एचडी प्लस IPS पैनल दिया गया है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Mobile ने अपनी लेटेस्ट सीरीज Spark 10 में नए स्मार्टफोन Tecno Spark 10C से ही हाल ही में पर्दा उठाया था। कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन को अफ्रीका में लॉन्च किया है। फोन में 6.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है। जो कि एक एचडी प्लस आईपीएस पैनल है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। इस डिवाइस के बारे में और अधिक जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Tecno Spark 10C price

Tecno Spark 10C की अफ्रीका में कीमत 170 डॉलर (लगभग 14,000 रुपये) है। जिसमें कि इसका 4जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। फोन को मेटा ब्लैक, मेटा ब्लू और मेटा ग्रीन में लॉन्च किया गया है। टेक्नो स्पार्क 10सी की भारत में कीमत (Tecno Spark 10C price in india) क्या होगी, यह आने वाले दिनों में पता लग जाएगा, क्योंकि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च करने जा रही है, ऐसी खबर है। 
 

Tecno Spark 10C specifications

Tecno Spark 10C के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.6 इंच का एचडी प्लस आईपीएस पैनल दिया गया है। इसमें 1612 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन 4GB और 8GB रैम ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 128GB तक स्टोरेज कैपिसिटी मिलती है। Tecno Spark 10C में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। 

इसके कैमरा डिपार्टमेंट को देखें तो फोन में 16MP डुअल कैमरा रियर में दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। सेल्फी कैमरा के साथ कंपनी ने फ्लैश भी दिया है। फोन एंड्रॉयड 12 के साथ आता है जिसके ऊपर HiOS 8.6 स्किन दी गई है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट है। साथ में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.0, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। 
Advertisement

इस लाइनअप में Spark 10, Spark 10 5G और Spark 10 Pro को भी कंपनी पेश कर चुकी है। टेक्नो स्पार्क 10 प्रो की भारत में कीमत (Tecno Spark 10 Pro price in india) 12,499 रुपये है। फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्‍ट स्‍टोरेज से लैस है। वहीं, टेक्नो स्पार्क 10 5जी की भारत में कीमत (Tecno Spark 10 5G price in india) 12,999 रुपये से शुरू है। इसे मेटा ब्लू, मेटा वाइट और मेटा ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.