Tecno Pova के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा, लॉन्च दूर नहीं

Tecno Pova की सबसे बड़ी खासियत इसमें 6,000mAh बैटरी का शामिल होने होगा, जो 18 वाट डुअल आईसी फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस होगी।

Tecno Pova के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन का खुलासा, लॉन्च दूर नहीं

Tecno Pova में 6,000mAh बैटरी शामिल होगी

ख़ास बातें
  • Tecno Pova में 18 वाट फास्ट चार्ज सपोर्ट वाली 6,000mAh बैटरी होगी
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइस से लैस होगा फोन
  • मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम होगी शामिल
विज्ञापन
Tecno Pova नाम से एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट करती है। फिलहाल टेक्नो ने इस फोन के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ग्लोबल वेबसाइट पर बनाया गया समर्पित पेज इसके कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और साथ ही इसके डिज़ाइन की पूरी झलक दिखाता है। टेक्नो पोवा की सबसे बड़ी खासियत इसमें 6,000mAh बैटरी का शामिल होने होगा, जो 18 वाट डुअल आईसी फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस होगी। स्मार्टफोन मीडियाटेक के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हीलियो जी80 और 6 जीबी रैम के साथ आएगा। फोन को तीन रंग के विकल्पों - मैजिक ब्लू, स्पीड पर्पल और डैज़ल ब्लैक में पेश किया जाएगा।
 

Tecno Pova specifications

Tecno ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Tecno Pova का एक समर्पित पेज बनाया है, जो इसके जल्द आगमन की ओर इशारा करता है। हालांकि फिलहाल इसके लॉन्च की तारीख नहीं बताई गई है। टीज़र माइक्रोसाइट फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा तो करती ही है, साथ ही इसके डिज़ाइन की पूरी झलक भी दिखाती है। पेज के अनुसार, टेक्नो पोवा HiOS 7.0 पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कंपनी की कस्टम स्किन है। इसमें 6.8-इंच का डॉट-इन (कंपनी द्वारा होल-पंच को दिया गया नाम) एचडी+ (720x1640 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 480 निट्स होगी। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत होगा। टीज़र तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट को फोन के ऊपरी बायें कोने में सेट किया गया है। फोन को मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा और टेक्नो का कहना है कि यह हाइपर-इंजन टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। Teco Pova फोन 6 जीबी रैम से लैस होगा। 

इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जो चौकोर कैमरा मॉड्यूल में सेट होगा। मॉड्यूल के अंदर फ्लैश भी शामिल होगा और AI ब्रांडिंग से पता चलता है कि कैमरा सेटअप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस आएगा। बैक कैमरा सेटअप में एफ/1.85 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक एआई लेंस मिलता है। फोन में क्वाड फ्लैश शामिल किया गया है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का एआई सेल्फी कैमरा मिलता है, जो होल-पंच कटआउट में सेट है।

Tecno Pova में 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज एक्सपेंडेबल नहीं होगी। फोन में 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 18 वाट डुअल आईसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने दावा किया है कि यह बैटरी यूज़र्स को 30 दिनों का स्टैंडबाय बैकअप, 64  घंटों का कॉलिंग और 8 दिनों तक का म्युज़िक प्लेबैक बैकअप दे सकती है। इसके अलावा यह भी दावा है कि इस फोन पर यूज़र्स एक चार्ज पर 20 घंटों तक गेमिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, टेक्नो दावा करती है कि 10 मिनट की चार्जिंग के साथ यूज़र्स 2.4 घंटों तक कॉलिंग का 20 घंटों का म्युज़िक प्लेबैक का आनंद ले सकते हैं। स्मूथ गेमिंग के लिए कंपनी दावा करती है कि पोवा हीट डिसिपेशन के साथ आता है। फोन में बैक साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम, ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, इलेक्ट्रॉनिक कंपास मौजूद होंगे। इसका डायमेंशन 171.23x77.57x9.4 एमएम है।

Tecno Pova भारत में आएगा या नहीं, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice द्वारा देखा गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tecno Pova, Tecno Pova Specifications, Tecno Pova Design
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »