Tecno जल्द ला रहा नया Pova फोन, टीजर वीडियो हुआ लीक, जानें सबकुछ

Tecno इस महीने भारत में Pova 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Tecno जल्द ला रहा नया Pova फोन, टीजर वीडियो हुआ लीक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 6 Pro में 6000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Tecno इस महीने भारत में Pova 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • Pova फोन एक ट्रायंगुलर शेप के रियर कैमरा आइलैंड के साथ नजर आया है।
  • Tecno ने फरवरी में एक Pova फोन का टीजर पेश किया था।
विज्ञापन
Tecno इस महीने भारत में Pova 7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर फोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में एक टीजर वीडियो से फोन के डिजाइन का पता चला है। यह वीडियो उस पुराने टीजर से लिंक भी नजर आ रहा है जिसे Tecno ने इस साल जनवरी में शेयर किया था। सबसे पहले Tecno ने फरवरी में एक Pova फोन का टीजर पेश किया था, जिसमें ट्रायंगुलर कैमरा मॉड्यूल और एलईडी एक्सेंट के साथ एक नया बोल्ड डिजाइन नजर आया था। आइए आगामी Tecno स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।


कैमरा और एलईडी इंटरफेस का हुआ खुलासा


टीजर वीडियो में आगामी Pova फोन एक ट्रायंगुलर शेप के रियर कैमरा आइलैंड के साथ नजर आया है। कम से कम दो कैमरा सेंसर एक एलईडी फ्लैश के साथ वर्टिकल मौजूद हैं। कैमरा मॉड्यूल एक ऑरेंज कलर की स्ट्रिप के ऊपर नजर आ रहा है, जिसमें साइड फ्रेम पर पावर बटन मिल सकता है। बैक पैनल फ्लैट है, जिसमें एक बॉक्सी सिल्हूट और शार्प ऐजेस हैं, जो मौजूदा डिजाइन ट्रेंड के साथ मिलता जुलता है। वीडियो के साथ टैगलाइन दी गई है, “ए पोर्टल टू द सुप्रीम”, जिससे पता चलता है कि यह एक परफॉर्मेंस फोकस्ड फोन हो सकता है।

खास बात यह है कि इस क्लिप में दिखाया गया डिजाइन जनवरी और फरवरी में Tecno के जरिए पेश किए गए डिजाइन से काफी मिलता-जुलता है, इसमें पहले के प्रमोशनल विजुअल में देखा गया एलईडी लाइट वाला ट्रायंगुलर मॉड्यूल खास है। यह रियर एलईडी लेआउट पिछले फोन जैसे कि Pova 5 Pro और Pova 6 Pro पर देखे गए RGB आर्क इंटरफेस के समान काम कर सकता है।

हालांकि, Tecno ने नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर से Tecno Pova Curve का सुझाव मिलता है। यह Pova 7 सीरीज में कुछ नया पेश कर सकता है। आगामी Pova फोन बीते साल भारत में लॉन्च हुए Pova 6 Pro और Pova 6 Neo 5G का अपग्रेड हो सकता है जो कि बड़ी बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर और हाई रेजॉल्यूशन कैमरे से लैस थे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pova Curve, Tecno Pova 7, Tecno
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »