Tecno Pova फोन 6,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Tecno Pova की कीमत भारत में 9,999 रुपपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके अलावा फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 11,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2020 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • टेक्नो पोवा में दिया गया है 18 वॉट डुअल आईसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन की सेल 11 दिसंबर से शुरू होगी

Tecno Pova में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है

Tecno Pova को भारत में ब्रांड के लेटेस्ट मॉडल के रूप में लॉन्च कर दिया गया है, जिसका स्वामित्व चीन की Transsion Holdings के पास है। यह नया स्मार्टफोन युवा ग्राहकों को आकर्षित करेगा, जो कि 128 जीबी स्टोरेज तक दो वेरिएंट्स में आता है। टेक्नो पोवा स्मार्टफोन 6,000 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर, होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। टेक्नो पोवा स्मार्टफोन की टक्कर भारतीय मार्केट में Poco M2 और Redmi 9 Prime जैसे स्मार्टफोन से होगी।
 

Tecno Pova price in India

टेक्नो पोवा की कीमत भारत में 9,999 रुपपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके अलावा फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 11,999 रुपये है। Tecno Pova स्मार्टफोन तीन अलग रंगों के विकल्प में आता है, जिनके नाम हैं डैज़ल ब्लैक, मैजिक ब्लू और स्पीड पर्पल। इसके अलावा फोन की सेल 11 दिसंबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जो कि Flipkart के माध्यम से आयोजित होगी।
Advertisement
 

Tecno Pova specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो पोवा स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 7.0 पर चलता है और इसमें 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.4 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.85 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं, जिसमें से एक मैक्रो कैमरा और दूसरा पोट्रेट कैमरा है। इसमें AI लेंस भी दिया गया है।
Advertisement

सेल्फी औक वीडियो कॉलिंग के लिए टेक्नो पोवा में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा में f/2.0 लेंस और एआई सेल्फी कैमरा, एआई ब्यूटी, वाइड सेल्फी, नाइट पोर्ट्रेट, एआई एचडीआर और एआर शॉट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

स्टोरेज के लिए टेक्नो पोवा में 64 जीबी औरर 128 जीबी विकल्प मिलता है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट 256 जीबी तक है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर्स कीबात करें, तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

टेक्नो पोवा में 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट डुअल आईसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 171.23x77.57x9.4mm और भार 215.5 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.