8,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Tecno Pova 8, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Tecno Pova 8 के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 31,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट, ऑरेंज और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2026 14:11 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है
  • Tecno Pova 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno ने भारत में गुरुवार को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Tecno Pova 8 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा है। Tecno Pova 8 में 6.76 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Tecno Pova 8 की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Tecno Pova 7 की जगह लेगा। 

Tecno Pova 8 का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 29,999 रुपये और 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 31,999 रुपये का है। Tecno Pova 8 को व्हाइट, ऑरेंज और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। 

Tecno Pova 8 के स्पेसिफिकेशंस 

इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ (1,080×2,344 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 381 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 950 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड Tecno के HiOS 16 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7100 और Mali-G610 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट पोट्रेट मोड, व्लॉग मोड, डुअल वीडियो और स्लो मोशन जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है। 

Tecno Pova 8 के रियर पैनल पर Alive Matrix Display दिया गया है, जो नोटिफिकेशंस के अलर्ट देता है। इसमें गेमिंग के दौरान थर्मल मैनेजमेंट के लिए 14,689 sq mm कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 1,198 घंटे का स्टैंडबाय, अधिकतम 39.5 घंटे की कॉलिंग, 17 घंटे से कुछ अधिक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन का साइज 165.66 × 78.46 × 8.8 mm और भार लगभग 225 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.