6,000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 5G भारत में अगले हफ्ते होगा लॉन्च!

Tecno Pova 5G स्मार्टफोन को कंपनी के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर नाइजीरिया में दिसंबर में लॉन्च किया जा चुका है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB रैम, 128GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन की बैटरी 6000mAh की है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 5G फोन नाइजीरिया में हो चुका है लॉन्च
  • टेक्नो पोवा 5जी में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • फोन की सेल Amazon India पर हो सकती है उपलब्ध
Tecno Pova 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने कर दिया है। हालांकि, लॉन्च तारीख की सटिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें, टेक्नो पोवा 5जी स्मार्टफोन को कंपनी के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर नाइजीरिया में दिसंबर में लॉन्च किया जा चुका है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8GB रैम, 128GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन की बैटरी 6,000mAh की है।  
 

Tecno ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक टीज़र वीडियो शेयर की है, इस वीडियो में जानकारी दी गई है कि Tecno Pova 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में दस्तक देगा। फिलहाल, कंपनी ने लॉन्च तारीख से पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, gizmochina की रिपोर्ट में अलग से जानकारी दी गई है कि यह फोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, टेक्नो के इस पहले 5जी स्मार्टफोन की सेल भारत में Amazon India के माध्यम से उपलब्ध होगी।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया टेक्नो पोवा 5जी स्मार्टफोन को कंपनी के पहले 5G स्मार्टफोन के तौर पर नाइजीरिया में दिसंबर में लॉन्च किया जा चुका है। माना जा सकता है कि फोन के स्पेसिफिकेशन नाइजीरियन वेरिएंट के समान हों।
 

Tecno Pova 5G specifications

नाइजीरिया में टेक्नो पोवा 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS पर चलता है और इसमें 6.9 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 82.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 389ppi पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

टेक्नो पोवा 5जी में कनेक्टिविटी विकल्पों में डीटीएस स्पीकर्स, ब्लूटूथ वी5.2, Wi-Fi 802.11 b/g/n, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एफएम रेडियो और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। साथ ही फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.