Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत

Photo Credit: thetechoutlook

Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में 5200mAh का बैटरी सैल लगा है।
  • फोन में MediaTek MT6769 चिपसेट लगा है।
विज्ञापन

Tecno Pop 20C कंपनी का नया फोन है जो चुपके से कंपनी ने पेश कर दिया है। फोन एक रिटेलर वेबसाइट पर प्राइसिंग के साथ लिस्ट भी हो गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी यहां सामने आ गए हैं। Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी है। फोन में 5200mAh का बैटरी सैल लगा है। साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS के साथ आता है। साथ में 4GB रैम मिलती है, और 64GB की स्टोरेज दी गई है। फोन 4GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं कहां हुई है इसकी रिटेल लिस्टिंग, और कितनी है फोन की कीमत? 

Tecno Pop 20C Price

Tecno Pop 20C को कंपनी अफ्रीकन मार्केट में पेश किया है। फोन कैमरून की रिटेलर वेबसाइट पर लिस्टेड दिखा है। टेकआउटलुक के अनुसार, फोन की कीमत Glotelho रिटेलर पर FCFA 64,990 (लगभग 10,780 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, ओरेंज और ग्रे कलर्स में लिस्ट किया गया है। Glotelho लिस्टिंग में एक व्हाइट कलर वेरिएंट भी है। अन्य मार्केट्स में फोन की उपलब्धता को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। 

Tecno Pop 20C Specifications

Tecno Pop 20C में 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में MediaTek MT6769 चिपसेट लगा है। यह ऑक्टाकोर चिपसेट है जिसके दो कोर Cortex-A75 हैं जो 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि 6 कोर Cortex-A55 हैं जो 1.7GHz पर क्लॉक किए गए हैं। साथ में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G52 GPU दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 OS के साथ आता है। साथ में 4GB रैम मिलती है, और 64GB की स्टोरेज दी गई है। फोन 4GB वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। 

कैमरा की बात करें तो रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में बड़ी बैटरी कंपनी ने दी है जो 5200mAh की है। फोन में डुअल सिम लगी हैं जो नैनो सिम हैं। यह ब्लूटूथ, वाई-फाई, टाइप सी चार्जिंग जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ बताया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »