Tecno Camon i Sky लॉन्च, फेस अनलॉक से लैस इस फोन में है एंड्रॉयड 8.1 ओरियो

टेक्नो मोबाइल ब्रांड ने गुरुवार को भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Camon i Sky लॉन्च कर दिया। फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला हैंडसेट है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2018 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon i Sky की कीमत 7,499 रुपये है
  • Camon i Sky एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित हाईओएस 3.3.0 पर चलता है
  • फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला हैंडसेट है
टेक्नो मोबाइल ब्रांड ने गुरुवार को भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Tecno Camon i Sky लॉन्च कर दिया। फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला हैंडसेट है। अपनी 111 नीति के तहत, Tecno 100 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी, वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और एक महीने की एक्सटेंडेट वारंटी दे रही है। Camon i Sky, कंपनी की कैमन आई सीरीज़ का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले Tecno Camon i और Camon i Air को लॉन्च किया जा चुका है।

Tecno Camon i Sky की कीमत और उपलब्धता
Tecno Camon i Sky की कीमत 7,499 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। यह देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिडनाइट ब्लैक और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

Tecno Camon i Sky स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम Tecno Camon i Sky एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित हाईओएस 3.3.0 पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का फुल व्यू आईपीएस डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। हैंडसेट में 1.28 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूए चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद हैं 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Tecno Camon i Sky में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/2.0 अपर्चर और 5पी लेंस से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो 'बूस्टेड डुअल सेल्फी फ्लैश' के साथ आता है। बैटरी 3050 एमएएच की है।
Advertisement

टेक्नो कैमन आई स्काई के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वीआईएलटीई, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, फेस अनलॉक सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। टेक्नो के इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.5x70x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 137 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूए

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  2. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin को लगा Strategy के बिकवाली करने से झटका, प्राइस 68,000 डॉलर से नीचे गिरा
  2. Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo Y500 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, Bluetooth SIG प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. 10,000mAh बैटरी वाला नया Oppo फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल
  5. Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!
  6. हो जाओ तैयार! जून में निकलेगी ग्रहों की परेड, शुक्र को ढक लेगा चांद! दिखेंगे अद्भुत नजारे
  7. 30 सेकेंड के अंदर कूलिंग करने वाला AC Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Excel को PDF फाइल में कैसे करें कन्वर्ट? ये है आसान प्रक्रिया
  9. Oppo Reno 16 Pro ग्लोबल लॉन्च जल्द, 6700mAh बैटरी, Dimensity चिप से होगा लैस!
  10. Hisense U7SE ULED Mini-LED TV लॉन्च, 55,65,75,85 और 100 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.