• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Camon 16 लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस

Tecno Camon 16 लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस

Tecno Camon 16 की कीमत 10,999 रुपये है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। टेक्नो कैमन 16 की पहली सेल फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale के दौरान आयोजित होगी, जो 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

Tecno Camon 16 लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस
ख़ास बातें
  • टेक्नो कैमन 16 एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 7.0 पर चलता है
  • Tecno Camon 16 की बैटरी 5,000 एमएएच की है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है टेक्नो कैमन में
विज्ञापन
Tecno Camon 16 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो ब्रांड का लेटेस्ट स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। इससे पहले कंपनी Tecno Camon 16 Premier को ग्लोबल मार्केट में उतार चुकी है। टेक्नो कैमन 16 बहुत हद तक टेक्नो कैमन 16 प्रीमियर हैंडसेट का कमज़ोर वर्ज़न है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। फोन में होल-पंच डिस्प्ले भी है।
 

Tecno Camon 16 price in India, sale

टेक्नो कैमन 16 की कीमत 10,999 रुपये है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। टेक्नो कैमन 16 की पहली सेल फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale के दौरान आयोजित होगी, जो 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। स्मार्टफोन क्लाउड व्हाइट और प्योरिस्ट ब्लू रंग में मिलेगा।
 

Tecno Camon 16 specifications

टेक्नो कैमन 16 एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 7.0 पर चलता है। फोन में 6.8 इंच का एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले है, 89.1 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी79 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक एआई लेंस है। इसके साथ एआई फ्लैश भी दिया गया है। इसी कैमरा मॉड्यूल की झलक हमें Tecno Camon 16 Premier में मिल चुकी है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौज़ूद है। ऑटो आई फोकसिंग, वीडियो बोकेह, 2K क्वाड एचडी वीडियो सपोर्ट जैसे कैमरा फीचर्स फोन का हिस्सा हैं।

Tecno Camon 16 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 29 दिन के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। Tecno का दावा है कि यह फोन करीब दो घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »