स्वाइप कनेक्ट प्लस में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 5,000 रुपये से कम

स्वाइप कनेक्ट प्लस में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 5,000 रुपये से कम
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलॉजी ने कनेक्ट सीरीज में अपना नया बजट स्मार्टफोन कनेक्ट प्लस लॉन्च कर दिया है। स्वाइप कनेक्ट प्लस की कीमत 4,999 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्वाइप का यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में आता है और इसे कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

स्वाइप के इस फोन में 5 इंच (1280 × 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 320 पीपीआई है। इस फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो एलईडी फ्लैश के साथ इस फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डुअल सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन का डाइमेंशन 144 x 73 x 9.8 मिलीमीटर और वज़न 156 ग्राम है।

स्वाइप कनेक्ट प्लस में पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 8 से 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 220 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 3जी के अलावा यह स्मार्टफोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं। इसके अलावा यह फोन प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ग्रेविटी और एम्बियंट लाइट सेंसर के साथ आता है।

इससे पहले कंपनी ने अपना स्वाइप एलीट प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसपर ड्रेगन ट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 2 जीबी का रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा पाएंगे। स्मार्टफोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 88 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »