स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम

स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम
विज्ञापन
एलीट सेंस स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद स्वाइप ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी लॉन्च कर दिया है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन रिटेलर शॉपक्लूज़ पर मिलेगा। और शॉपक्लूज़ पर इस स्मार्टफोन को 2,849 रुपये तक में बेचा जा रहा है।

स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा। यह डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है व डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में 4 इंच डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है और रैम 512 एमबी है। इस फोन में 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो, स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी स्मार्टफोन मेंऑटोफोक और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 1.3 मेगापिकसल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 2000 एमएएच बैटरी है। वहीं 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।

फोन में जी-सेंसर भी है। कंपनी फोन पर एक साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी और एक्सेसरी पर छह महीने की वारंटी दे रही है। इस फोन का डाइमेंशन 125.5x64.6x10.6 मिलीमीटर है। स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी खरीदने पर बॉक्स में एक अडेप्टर, यूजज़र मैनुअल, वारंटी कार्ड, हैंडसेट, बैटरी, चार्जर और डेटा केबल मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा1.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम512एमबी
स्टोरेज4 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »