स्वाइप एलीट स्टार के नए वेरिएंट लॉन्च, जानें इनके बारे में

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ अपने एलीट स्टार स्मार्टफोन के नए वेरिएंट पेश किए हैं।

स्वाइप एलीट स्टार के नए वेरिएंट लॉन्च, जानें इनके बारे में
ख़ास बातें
  • स्वाइप एलीट स्टार (1 जीबी + 8 जीबी) का गोल्ड वेरिएंट 3,699 रुपये में पेश
  • 16 जीबी स्टोेरेज वाला वेरिएंट काले और सफेद रंग में भी मिलेगा
  • स्वाइप एलीट स्टार एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित इंडस ओएस पर चलता है
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ अपने एलीट स्टार स्मार्टफोन के नए वेरिएंट पेश किए हैं। कंपनी ने स्वाइप एलीट स्टार (1 जीबी + 8 जीबी) का गोल्ड वेरिएंट 3,699 रुपये में पेश किया है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च किए गए इसके ज़्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट (1 जीबी + 16 जीबी) को अब ब्लैक और सफेद रंग में भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी कीमत 3,999 रुपये होगी।

स्वाइप एलीट स्टार एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित इंडस ओएस पर चलता है। स्वाइप एलीट स्टार में इंडस स्वाइप, इंडस रीडर, इंडस मैसेजिंग और एक हाइब्रिड कीबोर्ड है।
 
swipe elite star

डुअल सिम स्मार्टफोन में एक 4 इंच डब्ल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

कैमरे की बात करें तो, स्वाइप एलीट स्टार में एक 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है जो रैपिड-चार्ज फंक्शनालिटी के साथ आती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो, स्वाइप एलीट  स्टार में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 125.5x64.6x10.6 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा1.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Swipe, Swipe Technologies, Swipe Elite Star
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »