स्वाइप ने 3,333 रुपये में लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन

स्वाइप ने 3,333 रुपये में लॉन्च किया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • स्वाइप एलीट स्टार की कीमत 3,333 रुपये है
  • एलीट स्टार स्मार्टफोन रिलायंस जियो वेलकम ऑफर के साथ आता है
  • यह फोन 12 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने एलीट सीरीज़ में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन स्टार लॉन्च किया है। स्वाइप एलीट स्टार की कीमत 3,333 रुपये है और यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। स्वाइप एलीट स्टार व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। एलीट स्टार स्मार्टफोन रिलायंस जियो वेलकम ऑफर के साथ आता है।

स्वाइप एलीट स्टार में 4 इंच डब्ल्यूवीजीए (480 x 800) पिक्सल डिस्प्ले है। इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित इंडस ओएस पर चलता है। यह फोन 12 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 125.5 x 64.6 x 10.6 मिलीमीटर है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

बात करें फोटोग्राफी की तो इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई, जीपीएस, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जी-सेंसर और ज़ेस्चर सपोर्ट भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.00 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा1.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »