Swipe Elite 4G लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम

घरेलू स्मार्टफोन निर्माता स्वाइप ने अपनी एलीट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन स्वाइप एलीट 4जी की कीमत 3,999 रुपये है। स्वाइप एलीट 4जी एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Swipe Elite 4G लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • स्वाइप एलीट 4जी की कीमत 3,999 रुपये है
  • एक डुअल सिम स्मार्टफोन है
  • नए एलीट 4जी को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
घरेलू स्मार्टफोन निर्माता स्वाइप ने अपनी एलीट सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन स्वाइप एलीट 4जी की कीमत 3,999 रुपये है। स्वाइप एलीट 4जी एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को ब्लैक, गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

स्वाइप एलीट 4जी के डिज़ाइन की बात करें तो फोन में दांयें किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। फोन में रियर पर बीच में एक कैमरा मॉड्यूल है जिसके ठीक नीचे एलईडी फ्लैश और स्वाइप की ब्रांडिंग दी गई है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।

Swipe ELITE 4G में 5 इंच ( 480x854) एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 240 पीपीआई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इस डिवाइस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-400एमपी है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। नए एलीट 4जी को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 है। फोन में जी-सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर है। फोन नौ क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 73x145.2x9.6 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरएआरएम कॉर्टेक्स-ए7
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »