Stuffcool Odin लॉन्च: फोन के पीछे चिपक कर 30 मिनट में 50% चार्ज कर देता है यह पावरबैंक! जानें कीमत

10,000mAh बैटरी वाला Stuffcool Odin MagSafe Powerbank करीब 230 ग्राम वजनी है और डाइमेंशन 7.0 x 10.8 x 2.0 cm है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अगस्त 2025 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Stuffcool ने भारत में लॉन्च किया Odin Qi2 Certified MagSafe Powerbank
  • 10,000mAh बैटरी, सिर्फ 230g वजन और कॉम्पैक्ट डिजाइन
  • Qi2 15W वायरलेस चार्जिंग से iPhone को 2x तेज चार्ज करने का दावा

Stuffcool Odin MagSafe Powerbank की कीमत 3,799 रुपये है

Photo Credit: Stuffcool

Stuffcool ने अपना नया Qi2 Certified MagSafe Powerbank - Odin भारत में लॉन्च किया है। यह 10,000mAh पावरबैंक खासतौर पर iPhone, Samsung और Pixel यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो फास्ट चार्जिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन को प्राथमिकता देते हैं। कंपनी के अनुसार, यह Qi2 15W वायरलेस टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिससे iPhone को पारंपरिक MagSafe चार्जर की तुलना में लगभग 2 गुना तेजी से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा Samsung Super-Fast Charging सपोर्ट के साथ यह Galaxy S22, S23, S24 और S25 Ultra जैसे फ्लैगशिप मॉडल को भी हाई स्पीड पर चार्ज करने का दावा करता है।

Stuffcool Odin MagSafe Powerbank की कीमत 3,799 रुपये है। पावरबैंक कंपनी की वेबसाइट stuffcool.com और Amazon India पर उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट Made in India है और BIS सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

10,000mAh बैटरी वाला Sutffcool पावरबैंक करीब 230 ग्राम वजनी है और डाइमेंशन 7.0 x 10.8 x 2.0 cm है। इसमें मैग्नेटिक स्नैप डिजाइन है, जिससे iPhone पर आसानी से अटैच हो जाता है। साथ ही इसमें एक बिल्ट-इन स्टैंड भी है, जो StandBy Mode या हैंड्स-फ्री वीडियो कॉलिंग के लिए काम आता है।

Odin का 35W PD वायर्ड आउटपुट iPhone या Pixel को सिर्फ 30 मिनट में 50% तक चार्ज करने का दावा करता है। इसमें बिल्ट-इन टाइप-C केबल है जो 35W आउटपुट और 20W इनपुट सपोर्ट करता है, जिससे यूजर को अलग से वायर कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ती। Qi2 वायरलेस चार्जिंग के अलावा यह 5W, 7.5W, 10W और 15W आउटपुट मोड्स सपोर्ट करता है।

Odin पावरबैंक iPhones, Samsung और Pixel डिवाइस के साथ-साथ AirPods Pro जैसे वायरलेस ईयरबड्स को भी चार्ज कर सकता है। इसमें एक डिजिटल डिस्प्ले भी है, जिसमें यूजर बैटरी लेवल रियल-टाइम में देख सकता है।

Advertisement

Stuffcool Odin MagSafe Powerbank की बैटरी कैपेसिटी कितनी है?

इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है।

क्या यह iPhone को वायरलेस चार्ज कर सकता है?

हां, यह Qi2 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो iPhone को 2x तेज चार्ज करता है।

क्या यह Samsung और Pixel डिवाइस के साथ भी काम करेगा?

हां, इसमें Samsung Super-Fast Charging और Pixel के लिए 35W PD आउटपुट सपोर्ट है।

Advertisement

Odin पावरबैंक का वजन और साइज क्या है?

इसका वजन 230g है और साइज 7.0 x 10.8 x 2.0 cm है।

क्या इसमें बिल्ट-इन केबल है?

हां, इसमें बिल्ट-इन टाइप-C केबल है जो 35W आउटपुट और 20W इनपुट सपोर्ट करती है।

यह पावरबैंक कहां से खरीदा जा सकता है?

यह Stuffcool की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon India पर उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Stuffcool, Powerbank, Stuffcool Odin Powerbank
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.