Xiaomi के MIUI 12 सुपर लाइव वॉलपेपर्स किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में यूं करें डाउनलोड

Xiaomi ने NASA के सहयोग से पृथ्वी और मंगल ग्रह की थीम वाले ये लाइव वॉलपेपर्स पेश किए हैं। यह वॉलपेपर्स काफी अनोखे हैं, जिसमें लॉक स्क्रीन में यह ग्रह दिखतें हैं लेकिन अनलॉक करने के बाद इन्हें ज़ूम करके भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 5 मई 2020 17:29 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 12 के फीचर में शामिल हैं सुपर लाइव वॉलपेपर्स
  • सुपर लाइव वॉलपेपर्स में मौजूद है पृथ्वी और मंगल ग्रह की तस्वीर
  • दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं यह वॉलपेपर्स

MIUI 12 के लाइव वॉलपेपर्स की चर्चा हर तरफ

Xiaomi ने हाल ही में MIUI 12 लॉन्च किया, जो कि कंपनी का एंड्रॉयड पर आधारित लेटेस्ट कस्टमाइज्ड वर्ज़न है। यह नया सॉफ्टवेयर अपने साथ कई नए फीचर्स और इम्प्रूवमेंट्स लेकर आया है, हम आज इन्हीं में से एक नए फीचर की बात करें और वो फीचर है- MIUI 12 का सुपर वॉलपेपर। अगर आपने MIUI 12 के वॉलपेपर्स देखे हैं और आप चाहते हैं कि आपके फोन में भी वो वॉलपेपर्स आएं लेकिन आपके पास शाओमी नहीं बल्कि किसी और कंपनी का डिवाइस है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपके लिए एक ऐसा तरीका ढूंढकर लाएं है, जिसकी सहायता से आप अपने अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन में भी MIUI 12 के यह लाइव वॉलपेपर्स डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि, MIUI 12 अभी ज़ारी नहीं हुआ है, लेकिन XDA Developers community के मेहनती लोगों की वजह से यह सुपर लाइव वॉलपेपर फीचर अब Xiaomi के अलावा किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है। शाओमी ने NASA के सहयोग से पृथ्वी और मंगल ग्रह की थीम वाले ये लाइव वॉलपेपर्स पेश किए हैं। यह वॉलपेपर्स काफी अनोखे हैं, जिसमें लॉक स्क्रीन में यह ग्रह दिखतें हैं लेकिन अनलॉक करने के बाद इन्हें ज़ूम करके भी देखा जा सकता है। जिसमें देखा जा सकता है कि पास से यह ग्रह कैसे दिखते हैं। तो चलिए अब जान लेते हैं, शाओमी के अलावा दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस में कैसे डाउनलोड करें MIUI 12 के यह अनोखे लाइव वॉलपेपर्स।
Advertisement

 
 

MIUI 12 wallpaper download

डाउनलोड करने का तरीका बताने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप जिस एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इन वॉलपेपर्स को डाउनलोड करने जा रहे हैं, वो इसके लिए योग्य है भी या नहीं। दरअसल, यह वॉलपेपर्स केवल उन्हीं स्मार्टफोन में काम करेंगे, जो एंड्रॉयड ऑरियो 8.1 या फिर इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करते हैं। अगर आपका स्मार्टफोन इस वर्ज़न या इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करता है, तो ऐसे डाउनलोड करें लाइव वॉलपेपर्स-

1. सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन के Google Chrome पर जाएं और यहां क्लिक करें। यह MIUI 12 वॉलपेपर डाउनलोड करने का लिंक है।
Advertisement

2. नए पेज पर आने के बाद स्क्रोल करके थोड़ा नीचे आएं और फिर ग्रीन बटन पर टैप करें, जिसपर लिखा होगा 'Click Here to Start Download'। कुछ देर इंतज़ार करें।
Advertisement

3. अब लिस्ट के सबसे पहले लिंक पर टैप करें। अब आपको पॉप-अप दिखेगा, जिसमें पूछा जाएगा कि आप इस फाइल को डाउनलोड करना चाहते हैं, आप डाउनलोड पर टैप कर दें।

4. फाइल डाउनलोड होने के बाद, अपने स्मार्टफोन के File Manager में जाएं और डाउनलोड फाइल पर टैप करके उसे इंस्टॉल करें।
Advertisement

5. अब आप डाउनलोड हुए खूबसूरत वॉलपेपर्स को अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको अपने फोन के वॉलपेपर सेटिंग्स में जाना होगा। इन वॉलपेपर्स को एक्सेस करने के लिए आप अपने होम स्क्रीन पर लॉन्ग टैप करें और जिस वॉलपेपर को लगाना चाहते उसे चुन लें।
Advertisement

6. हमने यह टेस्ट एंड्रॉयड 10 पर चलने वाले OnePlus 6T पर किया और इस तरीके से यह वॉलपेपर्स स्टॉक वॉलपेपर्स के साथ ही मौजूद मिले।

7. हालांकि, अगर इंस्टॉलेशन के बाद भी आपके फोन में यह वॉलपेपर्स न आएं, तो आपको अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर से Google Wallpapers App डाउनलोड करना होगा, यह तरीका इस समस्या को दूर कर देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, MIUI 12, Live Wallpapers, Super Wallpaper, NASA, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.