• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्टार्टअप सिरिन लॉन्च करेगी करीब 13 लाख रुपये वाला अल्ट्रा हाई टेक फोन

स्टार्टअप सिरिन लॉन्च करेगी करीब 13 लाख रुपये वाला अल्ट्रा हाई-टेक फोन

स्टार्टअप सिरिन लॉन्च करेगी करीब 13 लाख रुपये वाला अल्ट्रा हाई-टेक फोन
विज्ञापन
ब्रिटिश-इजरायली स्टार्टअप सिरिन बेजोड़ तकनीक और सुरक्षा से लैस मोबाइल फोन लॉन्च करने वाली है। अगले महीने लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 20,000 डॉलर (करीब 13,34,000 रुपये) होगी।

सिरिन लैब्स एजी ने सोमवार को कहा कि इस डिवाइस को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने प्राइवेट फंड से 72 मिलियन डॉलर लगाए हैं। इन स्मार्टफोन को खास एग्जीक्यूटिव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मई में होने वाले लंदन मईफेयर में कंपनी पहला स्टोर खोलने की योजना बना रही है।

सिरिन के सह-संस्थापक और अध्यक्ष के मुताबिक, ''हमारा स्मार्टफोन सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस है, हालांकि यह कॉमर्शियली उपलब्ध नहीं है। इस फोन में लगभग मिलिट्री स्तर की सुरक्षा दी गई है।''

यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कंपनी का दावा है कि आम बाजार में दो से तीन साल बाद आने वाली तकनीक का इस्तेमाल इस स्मार्टफोन में किया गया है। रॉयटर्स को कंपनी अध्यक्ष ने बताया कि फोन को करीब 20,000 डॉलर में बेचा जाएगा।

उनका मानना है कि अमेरिका और यूरोप में हजारों एग्जीक्यूटिव इस कीमत को अदा करने के लिए तैयार होंगे। क्योंकि फोन हैक होना और जानकारी चले जाना कहीं ज्यादा कीमती होता है।

ब्रिटेन की वर्तू 10,000 डॉलर से 300,000 डॉलर के बीच कीमत वाले फोन बेचती है जबकि ऐप्पल आईफोन 5 ब्लैक डायमंड को 15,3 मिलियन डॉलर में बेचा गया था।

इस स्टार्टअप को शुरू करने का विचार उस समय आया जब 2013 में कजाख निवेशक केंग्स राकिशेव का फोन हैक हो गया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Sirin, Smartphones
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »