सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 के तीनों वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 के तीनों वेरिएंट की कीमत का हुआ खुलासा
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले सोनी ने बर्लिन में चल रहे आईएफए 2015 ट्रेड शो के पहले दिन अपने एक्सपीरिया पोर्टफोलियो के तीन नए स्मार्टफोन मार्केट में उतारे। इवेंट में एक्सपीरिया ज़ेड 5, एक्सपीरिया ज़ेड 5 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया ज़ेड 5 प्रीमियम स्मार्टफोन को पेश किया गया। इस दौरान कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब कंपनी ने ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और स्पेन के लिए इन हैंडसेट की कीमतों का ऐलान किया है।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 बनाम सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट बनाम सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम)

जमर्नी में एक्सपीरिया ज़ेड 5 की कीमत €700 (करीब 52,000 रुपये) है और एक्सपीरिया ज़ेड कॉम्पेक्ट €550 (करीब 40,900 रुपये) में मिलेगा। एक्सपीरिया ज़ेड 5 प्रीमियम की कीमत €800(करीब 59,500 रुपये) रखी गई है। दरअसल, कंपनी की जर्मनी वेबसाइट पर इन हैंडसेट को कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि ये कीमतें 32जीबी स्टोरेज वर्ज़न की हैं।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और ज़ेड5 कॉम्पेक्ट में है 23MP का कैमरा)

सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं, फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है। एक्सपीरिया ज़ेड5 स्मार्टफोन 5.2 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा, जबकि सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट 4.6 इंच के। दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 64-बिट ऑक्टा कोर प्रोसेसर। दोनों डिवाइस 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएंगे।

(पढ़ें: सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम है 4के डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन)

सोनी के दोनों ही नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत बेहतर कैमरा है। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट में 1/2.3 एक्समोर आरएस वाला 23 मेगापिक्सल का कैमरा है। कैमरे में एफ/2.0 जी लैंस भी मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन के कैमरे को उसी टेक्नोलॉजी से डिजाइन किया गया है जो अल्फा रेंज के इंटरचेनेजेबल लेंस कैमरा में देखने को मिलती है। रियर कैमरा मात्र 0.037 सेकेंड को ऑटोफोकस कर सकता है। कहा जा रहा है कि यह सबसे तेजी से ऑटोफोकस करने वाले स्मार्टफोन हैं।
sony-xperia-z5-compact-white
इन स्मार्टफोन की एक और बड़ी खासियत फिंगरप्रिंट स्कैनर का मौजूद होना है। जिसे दायीं तरफ मौजूद पावर बटन के साथ इम्बेड किया गया है। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 मेटल फ्रेम और ग्लास बैक के साथ आएगा। यह व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट के यलो, कोरल, व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक कलर वेरिएंट मिलेंगे।
sony-xperia-z5-premium-ndtv
वहीं, सोनी एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन 4के रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन है। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम के कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड भी कर पाएंगे। इसके अलावा नए डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 और सोनी एक्सपीरिया ज़ेड 5 कॉम्पेक्ट जैसे ही हैं।

एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 3430एमएएच की बैटरी मौजूद है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हैंडसेट 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है, यानी 4के फॉर्मेट के वीडियो और मूवीज़ को स्टोर करने की चिंता थोड़ी कम हो जाएगी। एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम में सोनी का ऑन डिस्प्ले फ़ीचर मौजूद है। यह फ़ीचर बैटरी लाइफ बेहतर करने में मददगार है। स्मार्टफोन में हाई-रेज़ ऑडियो सपोर्ट भी मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  3. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  4. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  5. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  6. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  9. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »