Sony Xperia XZ1 आज भारत में होगा लॉन्च

सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सोमवार को भारत में लॉन्च होगा। जापान की कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने पिछले महीने आईएफए 2017 में एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस के साथ Sony Xperia XZ1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2017 09:41 IST
ख़ास बातें
  • सोनी के इस फोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी लॉन्च इवेंट में मिलेगी
  • एक्सज़ेड1 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है
  • Sony Xperia XZ1 में मेटल यूनीबॉडी के साथ फ्लैगशिप लूप सर्फेस है
सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सोमवार को भारत में लॉन्च होगा। जापान की कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने पिछले महीने आईएफए 2017 में एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट और एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस के साथ Sony Xperia XZ1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। गौर करने वाली बात है कि एक्सपीरिया एक्सए1 को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है और भारत में एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 कॉम्पेक्ट के लॉन्च होने के बारे में कोई संकेत नहीं हैं। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। और इवेंट से आने वाले लेटेस्ट अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।

Sony Xperia XZ1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई एक्समॉर आरएस सेंसर कैमरा है। रियर सेंसर में सोनी के अल्फा और साइबर शॉट कैमरे की क्षमता मौज़ूद है। रियर कैमरा 5 एक्सिस स्टेबलाइज़ेशन और 960 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता के साथ आता है। यह फीचर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम का भी हिस्सा था। आप 4के वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे।

फ्रंट पैनल पर सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सोनी के एक्समॉर आरएस मोबाइल इमेज सेंसर का इस्तेमाल हुआ है।

Sony Xperia XZ1 में मेटल यूनीबॉडी के साथ फ्लैगशिप लूप सर्फेस है। यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ आता है। यह शुरुआती गैर-पिक्सल स्मार्टफोन है जो इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। Sony Xperia XZ1 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एचडीआर डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।


Sony Xperia XZ1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस शामिल हैं।

Advertisement

Sony Xperia XZ1 में पावर बटन ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस फीचर की उपलब्धता मार्केट पर निर्भर करेगी। बैटरी 2700 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आती है। स्मार्टफोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड1 को मूनलाइट ब्लू, वीनस पिंक, वार्म सिल्वर और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका डाइमेंशन 148x73x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 156 ग्राम।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium metal body
  • Great performance
  • Bad
  • Same old design
  • Questionable value proposition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

19-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.