Sony Xperia 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और 21:9 डिस्प्ले से है लैस

Sony Xperia 8 में 6 इंच की फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन स्क्रीन है, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस फोन में फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है।

Sony Xperia 8 लॉन्च, दो रियर कैमरे और 21:9 डिस्प्ले से है लैस
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है Sony Xperia 8
  • सोनी एक्सपीरिया 8 में 2,760 एमएएच की बैटरी है
  • सोनी भारत में अपने स्मार्टफोन नहीं बेचती है
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सोनी ने अपने घरेलू मार्केट जापान में Sony Xperia 8 को लॉन्च किया है। मिड-रेंज सेगमेंट के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर है। फोन की कीमत 54,000 येन (करीब 35,900 रुपये) है। अन्य खासियतों की बात करें तो सोनी एक्सपीरिया 8 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 है।
 

Sony Xperia 8 specifications

सोनी एक्सपीरिया 8 में 6 इंच की फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन स्क्रीन है, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस फोन में फ्रंट और बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। सोनी का यह फोन मेटल का बना है। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा।

इस फोन का डिज़ाइन बेहद ही अनोखा है। स्क्रीन फोन के निचले हिस्से तक जाती है। जबकि टॉप पर चौड़ी स्ट्रिप है। इसमें 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और सेंसर्स के लिए जगह है। फोन को ग्रे, ब्लैक, ऑरेंज और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

डिवाइस को वाटर रेसिस्टेंस के लिए  IPX 5/ 8 की रेटिंग मिली है और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP6X रेटिंग है। सोनी एक्सपीरिया 8 में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 2,760 एमएएच है और इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए चार्ज किया जा सकेगा।

Sony Xperia 8 अपने फीचर्स के हिसाब से काफी महंगा लगता है। खासकर जब इसकी तुलना भारत में पेश किए गए प्रोडक्ट से की जाए।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2760 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony Xperia 8, Sony
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »