Sony Xperia 1 VIII कल होगा लॉन्च, नए डिजाइन वाला रियर कैमरा सिस्टम

इस स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें डिस्प्ले के ऊपर और नीचे बेजेल्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में साइड पर एक अलग कैमरा शटर बटन दिख रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2026 23:10 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है
  • Sony Xperia 1 VII में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेेम हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले हो सकता है

जापान की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony का नया स्मार्टफोन कल (13 मई) को लॉन्च किया जाएगा। Sony Xperia 1 VIII के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इसमें एक अलग कैमरा शटर बटन दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जर्मनी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Sony Xperia 1 VIII की प्रमोशनल इमेजेज दिखी हैं। इन इमेजेज में यह स्मार्टफोन तीन कलर्स - सिल्वर, रेड और ब्लैक में है। Sony Xperia 1 VIII के रियर कैमरा सिस्टम के डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसमें वर्टिकल कैमरा स्ट्रिप के बजाय रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में मेन और अल्ट्रा-वाइड कैमरा टॉप पर हैं, जबकि पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा नीचे की ओर है। Sony Xperia 1 VIII की रियर कैमरा यूनिट पर Zeiss की ब्रांडिंग दिख रही है। इससे पहले भी कंपनी की Zeiss के साथ पार्टनरशिप रही है। 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें डिस्प्ले के ऊपर और नीचे बेजेल्स हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में साइड पर एक अलग कैमरा शटर बटन दिख रहा है। Sony Xperia 1 VII में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Sony Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 24 mm की फोकल लेंथ के साथ प्राइमरी कैमरा, 16 mm की फोकल लेंथ वाला अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 70 mm की फोकल लेंथ के साथ टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। हाल ही में US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G और Wi-Fi और 3.5 mm ऑडियो जैक के विकल्प हैं। पिछले वर्ष पेश किए गए Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.