Sony अगले सप्ताह लॉन्च कर सकती है Xperia 1 VII, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट की संभावना

Sony के Xperia 1 VI में 4K OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2025 19:51 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Xperia 1 VI की जगह लेगा
  • Xperia 1 VI की तुलना में इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हैं
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है

इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM मिल सकता है

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony का Xperia 1 VII अगले सप्ताह लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Xperia 1 VI की जगह लेगा।  Xperia 1 VII के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की हाल ही में एक बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई थी। 

जापान की Sony ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि वह 13 मई को एक नए Xperia प्रोडक्ट की घोषणा करेगी। इसके प्रमोशनल पोस्टर से यह एक स्मार्टफोन होने का संकेत मिल रहा है। कंपनी के इस लॉन्च इवेंट की इसके ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइवस्ट्रीमिंग की जाएगी। हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर - Sony XQ-FS54 के साथ लिस्ट हुआ है। यह Xperia 1 VII हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट ARM v8 आर्किटेक्चर के साथ है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 12 GB का RAM मिल सकता है। 

इससे पहले जापान की वेबसाइट Sumaho Digest ने Xperia 1 VII की इमेजेज को शेयर किया था। ये इमेजेज ताइवान की सर्टिफिकेशन साइट NCC से ली गई हैं। यह स्मार्टफोन पर्पल, नेवी ग्रीन और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। Sony के Xperia 1 VI की तुलना में इसके डिजाइन में मामूली बदलाव हैं। Xperia 1 VI को सिल्वर, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया था। नए स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसके रियर पैनल पर कैमरा वर्टिकल तरीके से लगे हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा सेंटर में है। यह Exmor-T हो सकता है। 

Xperia 1 VI में 4K OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। Xperia 1 VI की 5,000 mAh की बैटरी 30 W फास्‍ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें डिस्प्ले के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का Sony का Exmor T प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का जूम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.