2016 की तीसरी तिमाही में भारत में बिके 3 करोड़ से ज्यादा मोबाइल

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 15 नवंबर 2016 17:54 IST
पहली बार भारत में स्मार्टफोन बाजार में साल की तीसरी तिमाही में मोबाइल फोन की बिक्री तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्प (आईडीसी) के आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली। आईडीसी की त्रैमासिक मोबाइल फोन ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक 2016 की तीसरी तिमाही में कुल 3.23 करोड़ मोबाइल फोन की बिक्री हुई जो कि पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 17.5 फीसदी अधिक है और साल दर साल इसने औसत वृद्धि दर के 11 फीसदी के आंकड़े को बरकरार रखा है।

आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) कार्तिक जे. ने बताया, "तीसरी तिमाही में मोबाइल फोन की बिक्री में बढ़ोतरी का मुख्य कारण त्यौहारी मौसम में हुई जोरदार बिक्री, चीन में अक्टूबर की छुट्टियों से पहले बड़े पैमाने पर स्मार्टफोन का आयात और बड़े पैमाने पर लगे ऑनलाइन सेल का हाथ है।"

भारत में ऑनलाइन बिकने वाले फोन में सबसे ज्यादा लेनोवो के स्मार्टफोन की बिक्री हुई और यह कुल बिक्री का एक-चौथाई है। इसके बाद शाओमी के फोन की सबसे ज्यादा ऑनलाइन बिक्री हुई।

कार्तिक आगे बताते हैं, "स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री में 31.6 फीसदी की वृद्धि देखी गई और इसमें साल दर साल आधार पर 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इनमें चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन की बिक्री सबसे ज्यादा हुई।"
Advertisement

भारतीय बाजार में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मिलाकर सबसे ज्यादा सैमसंग की बिक्री हुई। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी कुल 23 फीसदी है, जोकि 8 फीसदी की वृद्धि दर है। इसके बाद लेनोबो (मोटोरोला समेत) की स्मार्टफोन बाजार हिस्सेदारी 9.6 फीसदी है।
Advertisement

रिलायंस जियो छठवें स्थान पर बरकरार रहा है और इसकी बिक्री में 20.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि शाओमी पहली शीर्ष पांच स्मार्टफोन कंपनियों में जगह बनाने में कामयाब रहा।

वहीं, 4जी स्मार्टफोन की बिक्री में साल 2016 की तीसरी तिमाही में 24.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।
Advertisement

आईडीसी इंडिया के बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) जयपाल सिंह का कहना है, "रिलायंस जियो नेटवर्क के आने से 4जी स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ी है। 2016 की तीसरी तिमाही में 10 में से सात 4जी स्मार्टफोन की बिक्री हुई। वहीं, ऑनलाइन बिकने वाले स्मार्टफोन में 10 में से नौ स्मार्टफोन 4जी थे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IDC, Smartphone, Smartphone market
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.