शार्प एक्वॉस आर में है 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, जानें सारी ख़ूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 16:03 IST
जापान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शार्प ने अपना नया स्मार्टफोन एक्वॉस आर जापान में लॉन्च कर दिया है। शार्प एक्वॉस आर स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने अभी नए शार्प एक्वॉस आर हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन संकत दिए हैं कि यह एक हाई-एंड कॉम्पैक्ट डिवाइस होगा। यह फोन जल्द ही जापान में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा लेकिन कंपनी ने दूसरे बाजारों में इस फोन की उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं दी।

शार्प एक्वॉस आर में 5.3 इंच डब्ल्यूक्वाडएचडी ( 2560 x 1440 पिक्सल ) आईजीज़ेडओ डिस्प्ले दिया हो जो एचडीआर 10 सपोर्ट से लैस है। इस फोन में डिस्प्ले के ठीक नीचे एक होम बटन है जबकि दांयीं तरफ एक पावर/लॉक, वॉल्यूम बटन हैं। एक्वॉस आर में स्नैपड्रैगन 835 64-बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। शार्प एक्वॉस आर में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन मेटल का बना है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, शार्प एक्वॉस आर में 22.6 मेगापिक्सल कैमरा है जो अपर्चर एफ/1.9, वाइड-एंगल लेंस, ऑटोफोकस, ओआईएस और 35 एमएम लेंस के साथ आता है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जो वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

शार्प एक्वॉस आर एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। इस फोन को पावर देने के लिए 3160 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट स्मार्टफोन है जो आईपीएक्स 8 सर्टिफिकेट के साथ आता है। फोन में नीचे की तरफ टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। इस फोन का डाइमेंशन 153 x 74 x 8.7 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.