शार्प एक्वॉस 507एसएच एंड्रॉयड वन फोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 7 जुलाई 2016 13:22 IST
जापानी कंपनी शार्प ने अपना पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एक्वॉस 507एसएच घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि शार्प एक्वॉस 507एसएच जापान का पहला एंड्रॉयड वन फोन है जिसे गूगल के साथ साझेदारी में बनाया गया है। इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

गूगल का कहना है कि शार्प एक्वॉस 507एसएच एंड्रॉयड वन फोन को 18 महीने तक कंपनी की ओर से एंड्रॉयड अपडेट दिया जाएगा।
Advertisement

एक्वॉस 507एसएच में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईजीज़ेडओ एलसीडी 2.5डी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन भी मौजूद है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एक्वॉस 507एसएच में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 617 (एमएसएम8952) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। स्मार्टफोन में 200 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल संभव होगा। एक्वॉस 507एसएच स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें 3010 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी हैंडसेट के साथ क्विक चार्ज़र नहीं दे रही है।

शार्प एक्वॉस 507एसएच में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इससे फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। एक्वॉस 507एसएच के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 142x71x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 135 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.