रिलायंस रिटेल के लाइफ स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती

रिलायंस रिटेल के लाइफ स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। खबर है कि कंपनी ने तीन 'लाइफ' स्मार्टफोन के दामों में कटौती कर दी है। हालांकि अभी तक कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कुछ समय पहले भी कंपनी ने लाइफ ब्रांड के कई स्मार्टफोन में कटौती का ऐलान करते हुए आकर्षक ऑफर दिए थे।

telecomtalk.info की खबर के मुताबिक, रिलायंस लाइफ फ्लेम 1, विंड 5 और वाटर 7 स्मार्टफोन की कीमतों में कंपनी ने कटौती की है। लाइफ फ्लेम 1 को 6,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन 4,999 रुपये में कंपनी साइट पर उपलब्ध है। लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 600 रुपये में नई कटौती के साथ 4,399 रुपये में मिलेगा। फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत को कंपनी की साइट पर अपडेट नहीं किया गया है।
 

वहीं अगर बात करें लाइफ विंड 5 स्मार्टफोन की तो यह स्मार्टफोन 6,599 रुपये में लॉन्च हुआ था और अब 1,000 रुपये की छूट के साथ यह फोन 5,599 रुपये में कंपनी की साइट पर उपलब्ध है।  

इसके अलावा लाइफ वाटर 7 स्मार्टफोन को 12,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। अब 3,000 रुपये की छूट के साथ यह फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध है। बता दें, ये स्मार्टफोन सोमवार से ही छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। हालांकि कंपनी और रिलायंस रिटेल की वेबसाइट पर इनकी कीमतें अपडेट होने में थोड़ा समय लग सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »