लाइफ विंड 5 स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, जानें कीमत

लाइफ विंड 5 स्मार्टफोन में है 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, जानें कीमत
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने लाइफ सीरीज में अपना नया 4जी स्मार्टफोन लाइफ विंड 5 लॉन्च कर दिया है। 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले लाइफ विंड 5 स्मार्टफोन की कीमत 6,599 रुपये है। यह फोन देशभर के रिटेल ऑनलाइन स्टोर पर ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

लाइफ विंड 5 स्मार्टफोन में (720 x 1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का एचडी आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ का क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735पी प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। फोन में 1 जीबी रैम है। रिलायंस रिटेल के इस स्मार्टफोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। लाइफ सीरीज का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 4जी नेटवर्क पर 6.5 घंटे तक का टॉक टाइम और 140 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले इस फोन का डाइमेंशन 144.6 x 72.8 x 8.45 मिलीमीटर और वजन 137 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, जीपीआरएस/ईडीजीई, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर सपोर्ट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »