नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम होने का खुलासा

ज़ेडटीई ब्रांड नूबिया ने पिछले महीने चीन में अपना जे़ड17 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी द्वारा रेगुलर नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन को लॉन्च ना करना चौंकाने वाला रहा। अब, लीक हुई एक लिस्टिंग से आने वाले नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। इसमें सबसे ज़्यादा आकर्षक स्पेसिफिकेशन मेमोरी है। लिस्टिंग के मुताबिक नूबिया ज़ेड17 का 8 जीबी रैम वेरिएंट पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 11:44 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन के दो वेरिएंट में लॉन्च होने की उम्मीद है
  • नूबिया जे़ड17 मिनी पिछले महीने लॉन्च हुआ था
  • नूबिया ज़ेड17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
ज़ेडटीई ब्रांड नूबिया ने पिछले महीने चीन में अपना जे़ड17 मिनी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी द्वारा रेगुलर नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन को लॉन्च ना करना चौंकाने वाला रहा। अब, लीक हुई एक लिस्टिंग से आने वाले नूबिया ज़ेड17 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला है। इसमें सबसे ज़्यादा आकर्षक स्पेसिफिकेशन मेमोरी है। लिस्टिंग के मुताबिक नूबिया ज़ेड17 का 8 जीबी रैम वेरिएंट पेश किया जाएगा।

लीक हुई लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट को एक वीबो यूज़र ने साझा किया है। इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नूबिया ज़ेड17 को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरोज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। एंड्रॉयड सोल ने यह रिपोर्ट दी। लीक हुए स्क्रीनशॉट में स्पष्ट तौर पर स्मार्टफोन में फ्रंट व रियर पर नियर बेज़ेल-लेस कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है। रियर पर, नूबिया ज़ेड17 में एक डुअल कैमरा सेटअप है, जिसके ठीक ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। लिस्टिंग में नूबिया ज़ेड17 के ग्रे कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, रिपोर्ट के अनुसार फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले, एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 23 मेगापिक्सल + 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की उम्मीद है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करेगी।

चूंकि, अभी सारी जानकारियां लीक पर आधारित हैं, तो हमारी पाठकों को सलाह है कि कोई भा आधिकारिक सूचना मिलने तक इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.