सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन दूसरी तिमाही में होगा लॉन्च

सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन दूसरी तिमाही में होगा लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को लेकर लीक में पहले ही ख़बरें सामने आ चुकीं हैं। कपंनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को पहले ही बड़ी कामयाबी मिल रही है। कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में कंपनी फा दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन दूसरे  फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कड़ी चुनौती देगा। सैमसंग की नोट सीरीज़ के पिछले गैलेक्सी नोट 8 में विस्फोट की शिकायतों के बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन का उत्पादन बंद कर दिया था। और कंपनी की छवि को भी काफ़ी नुकसान हुआ था।

सैमसंग ने पहली तिमाही के लिए अपने परिणामों की घोषणाा कर दी है। कंपनी ने गैलेक्सी एस8 और एस8+ से सेल में जबरदस्त बढ़ोत्तरी और लाभ की जानकारी दी है। वहीं कंपनी ने कहा है कि दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को दूसरी तिमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा।

इसके अलावा सैमसंग अपने मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर भी ध्यान देती रहेगी। इसी हफ्ते एक रिपोर्ट में पता चला था कि आने वाला गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन सैमसंग का पहला डुअल कैमरा हैंडसेट होगा। गैलेक्सी नोट 8 में 'सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण अपग्रेड' होगा एक डुअल कैमरा सेटअप का होना। डुअल कैमरा में 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम, 12 मेगापिक्सल वाइड-एंगल सीआईएस सपोर्ट वाले डुअल फोटोडियोड (2पीडी), 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो सीआईएस, डुअल 6पी लेंस और डुअल ओआईएस होंगे। विश्लेषक ने दावा किया है कि गैलेक्सी नोट 8 का डुअल कैमरा, आईफोन 7 प्लस से ज़्यादा बेहतर होगा। लेकिन इसमें आईफोन 7 प्लस की तरह ओलेड डिस्प्ले होगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन को साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। अब, इस स्मार्टफोन का एक स्केच ऑनलाइन लीक हुआ है और सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। इसके अलावा कुओ ने गैलेक्सी एस8 वाले कुछ फ़ीचर भी नोट 8 में होने की बात कही है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 6.4 इंच क्वाडएचडी+ ओलेड डिस्प्ले और एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर या स्नैपड्रैगन एमएसएम8998 प्रोसेसर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »