सैमसंग अगले साल फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस दो स्मार्टफोन पेश करेगीः रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जुलाई 2016 13:49 IST
ऐसा लगता है कि सैमसंग ने फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। कंपनी की योजना अगले साल फोल्ड होने वाले डिस्प्ले से लैस दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल बार्सिलोना में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में फ्लेकसिबल डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन पेश करेगी। ये स्मार्टफोन गैलेक्सी एस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। फिलहाल इनके लिए प्रोजेक्ट वैली नाम का इस्तेमाल किया गया है।

एक मॉडल का डिस्प्ले दो हिस्सों में फोल्ड हो जाएगा। इसके कारण स्मार्टफोन ज्यादा कॉम्पेक्ट हो जाएगा, या फिर कहें तो पॉकेट फ्रेंड्ली। दूसरे वाले में 5 इंच का डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है, लेकिन यह खुलकर 8 इंच डिस्प्ले वाले टैबलेट जैसा बन जाएगा।

मुड़ने वाले डिस्प्ले से सैमसंग को मार्केट में अलग पहचान मिलेगी। सैमसंग को डुअल-एज स्क्रीन और 4के रिज़ॉल्यूशन वाले स्मार्टफोन डिस्प्ले के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस कंपनी को एलजी ने पहला फ्लेक्सिबल फोन एलजी जी फ्लेक्स पेश करके पछाड़ दिया था। सैमसंग की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी ऐप्पल भी अगले साल अपने आईफोन मॉडल के डिजाइन में बड़ा बदलाव करेगी। शायद सैमसंग की कोशिश इस बदलाव को चुनौती देने की है। तभी वह फोल्डेबल डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रही है।
Advertisement

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि सैमसंग इस साल अपनी नोट सीरीज के लिए 6 के बजाय 7 नंबर का इस्तेमाल करेगी। ऐसा करके वह अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी सीरीज और गैलेक्सी नोट सीरीज के बीच सामंजस्य बनाना चाहती है। फिलहाल, गैलेक्सी नोट 6/7 को अगस्त महीने में पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.