सैमसंग ने अपने अगले स्मार्टफोन का टीज़र किया जारी

सैमसंग ने अपने अगले स्मार्टफोन का टीज़र किया जारी
ख़ास बातें
  • सैमसंग का अगला स्मार्टफोन सी9 हो सकता है
  • इस फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है
  • गैलेक्सी सी9 मेटल मॉडी से लैस होगा
विज्ञापन
सैमसंग के आने वाले सी सीरीज़ के स्मार्टफोन गैलेक्सी सी9 को लेकर पिछले काफी समय से खबरें हैं। अब सैमसंग ने एक नए स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है। चीन में रिलीज़ किए गए इस टीज़र को सी9 स्मार्टफोन कहा जा रहा है।

कथित सैमसंग गैलेक्सी सी9 की टीज़र तस्वीर को चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि यह फ़ोन मेटल बॉडी का बना है। तस्वीर में कैमरे को रियर पर बीचोंबीच में जबकि इसके ऊपर एंटीना लाइन देखी जा सकती हैं।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 को कुछ दिनों पहले ही बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। जिससे इस स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ था। इसके अलावा एफसीसी सर्टिफिकेशन से इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी होने का भी पता चला था। इससे पहले भारतीय इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर भी इस कोडनेम वाले डिवाइस को 17,107 रुपये में लिस्ट किया गया था।

लीक के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी सी9 में 6 जीबी रैम होगा। बता दें कि सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी अब तक सिर्फ 4 जीबी रैम ही दी गई है। अगर यह लिस्टिंग सही साबित होती है है तो 6 जीबी रैम वाला यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 16 मेगापिक्सल रियर व फ्रंट कैमरा होने का खुलासा होता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के स्मार्टफोन चीन से बाहर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उम्मीद है कि गैलेक्सी सी9 भी चीन में ही लॉन्च होगा। अभी तक गैलेक्सी सी9 के स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह दावा ज़रूर किया जा रहा है कि गैलेक्सी सी9 के स्पेसिफिकेशन सी5 और सी7 की तुलना में ज्यादा बेहतर होंगे। उम्मीद है कि सी5 और सी7 की तरह गैलेक्सी सी9 मेटल डिजाइन के साथ आएगा।

उम्मीद है कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 स्मार्टफोन इसी महीने चीन में लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung mobile, samsung galaxy c9
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »