सैमसंग गैलेक्सी सी9 में हो सकता है 6 इंच डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी सी9 में हो सकता है 6 इंच डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • ज़ौबा पर इस फोन को एसएम-सी9000 कोडनेम से लिस्ट किया गया है
  • लिस्टिंग से फोन में 6 इंच स्क्रीन होने का खुलासा होता है
  • इससे पहले अगस्त में भी इस हैंडसेट को ज़ौबा पर देखा गया था
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि कंपनी इस सीरीज के एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी सी9 को लॉन्च करने की तैयारी में है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने इस साल मई महीने में गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 हैंडसेट को एक बार फिर भारत की इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर देखा गया है। ज़ौबा पर इस फोन को एसएम-सी9000 कोडनेम से लिस्ट किया गया है और इससे फोन में 6 इंच स्क्रीन होने का खुलासा होता है। खास बात यह है कि ज़ौबा लिस्टिंग में ही आखिरी एंट्री में इस डिवाइस के 5.7 इंच स्क्रीन के साथ आने का पता चलता है। या तो ज़ौबा कि लिस्टिंग में कोई गड़बड़ी है या फिर हो सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 को दो अलग-अलग स्क्रीन साइज़ वेरिएंट में लॉन्च किया जाए।

इससे पहले अगस्त में भी इस हैंडसेट को ज़ौबा पर देखा गया था। तब हुई ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, 19 अगस्त को चीन से एसएम-सी9000 कोडनेम वाले डिवाइस के 8 यूनिट भारत लाए गए थे।

अभी तक गैलेक्सी सी9 के स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह दावा ज़रूर किया जा रहा है कि गैलेक्सी सी9 के स्पेसिफिकेशन सी5 और सी7 की तुलना में ज्यादा बेहतर होंगे।

उम्मीद है कि सी5 और सी7 की तरह गैलेक्सी सी9 मेटल डिजाइन के साथ आएगा। ज़ौबा की लिस्टिंग में इस हैंडसेट की घोषित कीमत 17,107 रुपये बताई गई है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/ एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर पर अलग होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, samsung mobile, samsung smartphome, samsung galaxy c9
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »