Samsung के नए फ्लिप फोन के बारे में पता चला, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

सैमसंग ने पिछले साल नवंबर में चीन में अपना प्रीमियम फ्लिप फोन डब्ल्यू2017 (एसएम-डब्ल्यू2017) लॉन्च किया था। अब सैमसंग के इस स्मार्टफोन के एक नए अपग्रेडेड वेरिएंट को एसएम-जी9298 कोडनेम के साथ चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग एसएम-जी9298 फ्लिप फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में आएगा।

Samsung के नए फ्लिप फोन के बारे में पता चला, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक
विज्ञापन
Samsung ने पिछले साल नवंबर में चीन में अपना प्रीमियम फ्लिप फोन डब्ल्यू2017 (एसएम-डब्ल्यू2017) लॉन्च किया था। अब सैमसंग के इस स्मार्टफोन के एक नए अपग्रेडेड वेरिएंट को एसएम-जी9298 कोडनेम के साथ चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। Samsung एसएम-जी9298 फ्लिप फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में आएगा। नए और पुराने फ्लिप फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इनमें बेहद कम फर्क ही लग रहा है।

टीना पर हुई लिस्टिंग को सबसे पहले प्लेफुलड्रॉयड ने सार्वजनिक किया। नए सैमसंग एसएम-जी9298 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी टीना लिस्टिंग से हुआ है। इस फोन में 4.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डुअल डिस्प्ले हो सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जाएगा। जबकि पिछले वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया था। फोन में 4 जीबी रैम, 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Samsung का नया फ्लिप स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। यह फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करेगा। फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी होगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन का डाइमेंशन 127.7 × 61.4 × 15.87 मिलीमीटर और वज़न 234 ग्राम होगा।

फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/1.7, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल होगा जो अपर्चर एफ/1.9 के साथ आएगा। रियर पर एक हार्ट रेट सेंसर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास और एनएफसी जैसे फ़ीचर होने का खुलासा हुआ है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung smartphone, samsung flip Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »