Samsung ने दिखाया ISOCELL 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर का टीजर

नए सेंसर में 4K वीडियो जूम कुछ सुधार के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से इमेज प्रोसेसिंग में सुधार हुआ है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2023 22:06 IST
ख़ास बातें
  • इसमें AI के इस्तेमाल से इमेज प्रोसेसिंग में सुधार हुआ है
  • सैमसंग के इस 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी होगी
  • प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तीसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ रही है

नए सेंसर में 4K वीडियो जूम कुछ सुधार के साथ है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung के अगले वर्ष लॉन्च होने वाले Galaxy S24 Ultra में एक नया कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन इस वर्ष पेश किए गए Galaxy S23 Ultra की जगह लेगा। नए स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। हालांकि, यह सैमसंग का पहला 200 मेगापिक्सल स्मार्टफोन नहीं होगा। 

नए सेंसर में 4K वीडियो जूम कुछ सुधार के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से इमेज प्रोसेसिंग में सुधार हुआ है। सैमसंग ने एक वीडियो में बताया है कि ISOCELL Zoom Anyplace टेक्नोलॉजी किस तरह कार्य करती है। नए स्मार्टफोन में इस 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ Qualcomm का AI इंजन और हाल ही में पेश किया गया Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा Tetra पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ यूजर 4K पर कैप्चर किए गए वीडियो को चार गुना तक जूम कर सकेंगे। 

सैमसंग के इस 200 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी होगी। हालांकि, वीडियो में यह नहीं बताया गया है कि कंपनी के कौन से स्मार्टफोन में नया 200 मेगापिक्सल ISOCELL सेंसर दिया जाएगा। भारत में इस वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स तीन प्रतिशत घटी हैं। हालांकि, सैमसंग ने 79 लाख स्मार्टफोन्स की शिपमेंट और 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इस मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने Galaxy S23 सीरीज लॉन्च की थी और इसने सैमसंग का मार्केट शेयर बढ़ाने में मदद की है। 

चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi इस मार्केट में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद चीन की स्मार्टफोन कंपनियां Vivo, Realme और Oppo हैं। आगामी फेस्टिवल सेल्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट बेहतर होने से स्मार्टफोन मार्केट की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट एनालिसिस फर्म Canalys ने एक रिपोर्ट में बताया है कि तीसरी तिमाही में देश में 4.3 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट की गई। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की गिरावट है। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में तीसरी तिमाही में मजबूत ग्रोथ रही। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 13 और iPhone 14 के अलावा Samsung की Galaxy S23 सीरीज की सेल्स तेजी से बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.