स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की कीमतों में और लगेगी आग? Samsung का चिप शॉर्टेज पर बड़ा बयान

ग्राहकों को आने वाले समय में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, एलईडी टीवी, लैपटॉप आदि खरीदने के लिए कहीं ज्यादा जेब खाली करनी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जुलाई 2026 16:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा कि 2028 तक अभी चिप की शॉर्टेज यूं ही बनी रहने वाली है।
  • कंपनी ने पांच सबसे बड़ी डेटा सेंटर कंपनियों के साथ सप्लाई एग्रीमेंट किया।
  • 2028 से पहले स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।

मार्केट में चिप सप्लाई की बहुत कमी है और अभी इसकी पूर्ति होने के आसार नहीं बन रहे हैं। (सांकेतिक फोटो)

Photo Credit: Apple

Samsung ने चिप शॉर्टेज को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि अभी 2 साल तक चिप शॉर्टेज ऐसे ही बनी रहने वाली है। मार्केट में चिप सप्लाई की बहुत कमी है और अभी इसकी पूर्ति होने के आसार नहीं बन रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के दाम अभी बढ़ते ही रहने वाले हैं। स्थिति अभी ज्यादा बुरी होने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में ग्राहकों को आने वाले समय में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक जैसे स्मार्टफोन, टैबलेट, एलईडी टीवी, लैपटॉप आदि खरीदने के लिए कहीं ज्यादा जेब खाली करनी होगी। आइए जानते हैं आने वाले समय में चिप शॉर्टेज का क्या होगा कीमतों पर असर। 

Samsung Electronics ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी ने चिप प्रॉफिट में 250 गुना की छलांग लगाई है। कंपनी ने कहा है कि उसे दुनिया के कुछ बड़े डेटा सेंटर्स से बहुवर्षीय सप्लाई डील्स प्राप्त हुई हैं। इसका सीधा मतलब बताते हुए कंपनी ने कहा कि 2028 तक अभी चिप की शॉर्टेज यूं ही बनी रहने वाली है, बल्कि स्थिति इससे बुरी ही रहेगी। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, चिप शॉर्टेज अभी खत्म नहीं होने वाली है। 

दुनिया की सबसे बड़ी मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनी के सकारात्मक नजरिए के बावजूद निवेशकों की चिंता लगातार बनी हुई है। निवेशकों को लग रहा है कि टेक्नोलॉजी कंपनियां AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी खर्च करती जा रही हैं, इससे उनकी (निवेशकों की) ग्रोथ में कमी आ सकती है। सैमसंग का शेयर 8.4% तक चढ़ने के बाद 0.7% की गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी SK Hynix के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया, जो 5.6% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दुनिया की पांच सबसे बड़ी डेटा सेंटर कंपनियों के साथ सप्लाई एग्रीमेंट किए हैं। इसी के साथ पांच अन्य बड़ी कंपनियों के साथ भी डील करने के वह काफी करीब है, हालांकि उसने इन कंपनियों के नाम नहीं बताए हैं। कहा जा रहा है कि 2028 से पहले स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। 

हाल ही में सैमसंग के मैमोरी डिविजन के सीनियर मैनेजर किम जीजून ने कहा था कि DRAM का संकट गहराने वाला है। रैम और मैमोरी चिप की डिमांड 2027 में और ज्यादा बढ़ने वाली है और स्थिति और ज्यादा खराब होने वाली है क्योंकि सप्लाई बहुत सीमित है। सप्लाई में कमी के चलते डिवाइसेज की कीमतें लगातार बढ़ती रहेंगी। दूसरी तरफ उन कंपनियों की चांदी हो रही है जो मैमोरी चिप बनाती हैं। 32 जीबी की DDR5 RAM की कीमत पिछले अगस्त में 91 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 394 डॉलर हो चुकी है। 2 TB की सैमसंग 990 प्रो M2 SSD फिलहाल 572 डॉलर में भी है, जबकि पिछले साल इसी एसएसडी की कीमत लगभग 119 डॉलर थी। आने वाले दिनों में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि की कीमतों में और ज्यादा आग लगने के संकेत मिल रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.