• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज के लिए 'उम्मीद से ज्यादा' मिल रहे प्री ऑर्डर: सैमसंग

गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज के लिए 'उम्मीद से ज्यादा' मिल रहे प्री-ऑर्डर: सैमसंग

गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 एज के लिए 'उम्मीद से ज्यादा' मिल रहे प्री-ऑर्डर: सैमसंग
विज्ञापन
सैमसंग ने खुलासा किया है कि कंपनी को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस7, गैलेक्सी एस7 के लिए 'उम्मीद से ज्यादा' प्री-ऑर्डर मिल रहे हैं। दक्षिण कोरिया में नए प्रीमियम गैलेक्सी फोन के लिए आयोजित एक प्रेस इवेंट में सैमसंग हैंडसेट बिजनेस के प्रेसिडेंट को डॉन्ग-जिन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स कि इस बात की जानकारी दी।

डॉन्ग-जिन को उम्मीद है कि गैलेक्सी एस7 और एस7 एज की मदद से कंपनी को चीन जैसे बाजारों में दोबारा आगे बढ़ने में मदद मिलेगी जहां पिछले कुछ सालों में सैमसंग के मुकाबले ऐप्पल ने अपनी पकड़ मजबूत की है।


हालांकि अभी तक सैमसंग ने विभिन्न बाजारों में हुए इन स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर की संख्या नहीं बताई है लेकिन हो सकता है कि जल्द ही सैमसंग इसकी घोषणा कर दे। शुक्रवार को शुरू होने वाली बिक्री के साथ ही सैमसंग 60 देशों में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस7 की कीमत 48,900 रुपये रखी गई है जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज भारत में 56,900 रुपये में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन की यह कीमत 32 जीबी वेरिएंट की है। अबी तक 64 जीबी वेरिएंट की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

उम्मीद के मुताबिक, गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन भारत में सैमसंग के ऑक्टा-कोर सायनस 8890 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। जबकि सैमसंग के ग्लोबल वेरिएंट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट देखा गया था। पिछले गैलेक्सी फोन और गैलेक्सी एस7, एस7 एज में सबसे बड़ा अंतर हाइब्रिड सिम स्लॉट का है जिसका मतलब है या तो आप फोन की स्टोरेज को 200 जीबी तक एक्सपेंड कर सकते हैं या फिर दूसरी सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जबकि  सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच की क्यूएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल है। दोनों ही एलजी के जी5 स्मार्टफोन की तरह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ आते हैं, जिससे बिना फोन को टच किये ही टाइम और तारीख जैसे जरूरी नोटिफिकेशन चेक किये जा सकते हैं।
दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »