Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy M21 को One UI 2.1 अपडेट मिलने की खबर

रिपोर्ट का कहना है कि इस अपडेट को भारत और एशिया व यूरोप में रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। यदि आपको अपडेट का नोटिफिकेशन अब-तक प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की उपलब्धता जांच सकते हैं।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 29 सितंबर 2020 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Single Take औ My Filter जैसे कैमरा फीचर्स से लैस है ये अपडेट
  • Galaxy M31 और Galaxy M21 को कथित रूप से भारत में मिलना शुरू हुआ अपडेट
  • गैलेक्सी एम21 को इस अपडेट में सितंबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त हुआ ह

Samsung Galaxy M31 के सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज़ 498MB है, जबकि गैलेक्सी एम21 का साइज़ 1,292MB है

Samsung Galaxy M31 और Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन को नया One UI 2.1 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसमें नए कैमरा फीचर्स आदि शामिल होंगे। गैलेक्सी एम31 को एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.1 अपडेट इस महीने की शुरुआत में मिलना शुरू हुआ था, लेकिन इसमें कुछ कैमरा फीचर्स शामिल नहीं थे जैसे कि सिंगल टेक, लाइट हाइपरलैप्स और माई फिल्टर, जिसे अब गैलेक्सी एम31 के साथ-साथ गैलेक्सी एम21 के लिए पेश कर दिया गया है। वन यूआई 2.1 अपडेट को स्मार्टफोन के लिए कथित रूप से रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन को फर्मवेयर वर्ज़न M315FXXU2ATIB प्राप्त हुआ है, जबकि Samsung Galaxy M21 को पूरा एंड्रॉयड 10 आदारित वन यूआई 2.0 एक्सपीरियंस M215FXXU2ATI9 अपडेट के जरिए प्राप्त हुआ है। गैलेक्सी एम31 के सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज़ 498MB है, जबकि गैलेक्सी एम21 का साइज़ 1,292MB है।
Advertisement

वन यूआई 2.1 अपडेट में स्मार्टफोन के लिए शामिल माई फिल्टर विकल्प में कस्टम फिल्टर्स बनाने के लिए कलर्स और स्टाइल का इस्तेमाल करने की इज़ाजत देता है, जिसका इस्तेमाल आप फ्यूचर शॉट्स के लिए कर सकते हैं। सिंगल टेक फीचर के जरिए आप शटर बटन का इस्तेमाल फोटो व वीडियो सीरीज़ क्लिक करने के लिए कर सकते हैं। अपडेट में मौजूद नाइट हाइपरलैप्स मोड आपको लो लाइट हाइपरलैप्स वीडियो शूट करने में मदद करता है।

रिपोर्ट का कहना है कि इस अपडेट को भारत और एशिया व यूरोप में रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। यदि आपको अपडेट का नोटिफिकेशन अब-तक प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की उपलब्धता जांच सकते हैं। इसके लिए आपको सॉफ्टवेयर अपडेट में डाउनलोड व इंस्टॉल पर टैप करना होगा।  
Advertisement

वन यूआई कोर 2.1 में एंड्रॉयड 10 अपडेट के साथ-साथ म्यूज़िक शेयर और क्विक शेयर जैसे फीचर्स शामिल हैं। गैलेक्सी एम21 स्मार्टफोन को इस अपडेट में सितंबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त हुआ है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Excellent battery life
  • Decent performance
  • Good photo quality in daylight
  • Bad
  • Disappointing low-light camera performance
  • Spammy notifications
  • Poor video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M31, Samsung Galaxy M21, Android 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  6. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  7. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  8. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  9. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  10. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.