Samsung को प्रॉफिट 95 प्रतिशत से अधिक गिरने की आशंका, मेमोरी चिप में हो रहा लॉस

कंपनी का अनुमान है कि अप्रैल से जून के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर KRW 600 अरब (लगभग 3,795 करोड़ रुपये) रह सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 17:18 IST
ख़ास बातें
  • यह किसी तिमाही में सैमसंग का सबसे कम प्रॉफिट होगा
  • कंपनी के मेमोरी चिप बिजनेस का लॉस घट सकता है
  • सैमसंग 27 जुलाई को दूसरी तिमाही के लिए अपने रिजल्ट की घोषणा करेगी

कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज इस महीने लॉन्च होगी

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Samsung का दूसरी तिमाही में प्रॉफिट 96 प्रतिशत घट सकता है। दुनिया की इस सबसे बड़ी मेमोरी चिप और स्मार्टफोन मेकर का अनुमान है कि अप्रैल से जून के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट घटकर KRW 600 अरब (लगभग 3,795 करोड़ रुपये) रह सकता है। 

यह किसी तिमाही में सैमसंग का सबसे कम प्रॉफिट होगा। कंपनी ने लगभग 13 वर्ष पहले KRW 590 अरब (लगभग 3,729 करोड़ रुपये) का प्रॉफिट हासिल किया था। कंपनी के प्रॉफिट में भारी गिरावट के अनुमान के बाद इसके शेयर प्राइस में शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 1.4 प्रतिशत की कमी हुई। सैमसंग 27 जुलाई को दूसरी तिमाही के लिए अपने रिजल्ट की घोषणा करेगी। इस वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट KRW 4.58 लाख करोड़ (लगभग 28,938 करोड़ रुपये) का था। इसके पीछे सप्लाई अधिक होने के कारण मेमोरी चिप के प्राइसेज में कमी एक बड़ा कारण था। 
Advertisement

हालांकि,, दूसरी तिमाही में सैमसंग के मेमोरी चिप बिजनेस का लॉस घट सकता है क्योंकि पर्सनल कंप्यूटर्स, मोबाइल फोन और सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाले DRAM चिप्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज इस महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले कंपनी के Unpacked इवेंट में लॉन्च होने की संभावना है। इससे पहले Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के स्पेसिपिकेशंस लीक हुए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। इससे पहले  Galaxy Z Flip 5 का यूरोप में प्राइस लीक हुआ है। यह Samsung Galaxy Z Flip 4 की तुलना में काफी ज्यादा है। Samsung Galaxy Z Flip 5 में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज मिल सकती है। 

Techmaniacs की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो होगा। यह पिछले वर्ष लॉन्च हुए Galaxy Z Flip 4 के प्राइस की तुलना में काफी बढ़ोतरी है। कंपनी ने Galaxy Z Flip 4 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो रखा था। Samsung Galaxy Z Flip 5 का प्राइस अधिक होने के पीछे इसमें चिपसेट को अपग्रेड करना, बड़ा कवर डिस्प्ले और नया हाइंज डिजाइन जैसे कारण हो सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  9. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  10. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.