Samsung अगले महीने लॉन्च कर सकती है ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन, 3,000 डॉलर तक हो सकता है प्राइस

Samsung Galaxy Z TriFold की लगभग 30,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसे दक्षिण कोरिया और चीन के अलावा कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 21:06 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है
  • इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है

इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी मिल सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे शुरुआत में चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस काफी महंगा हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy Z TriFold की लगभग 30,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसे दक्षिण कोरिया और चीन के अलावा कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की इसे अमेरिका या यूरोप में लॉन्च करने की योजना नहीं है। Samsung Galaxy Z TriFold का प्राइस लगभग 3,000 डॉलर (लगभग 2,66,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,600 mAh की बैटरी मिल सकती है। 

Advertisement

Samsung Galaxy Z TriFold की फोल्ड करने पर थिकनेस 14 mm की हो सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में सैमसंग का पहला स्थान है। हालांकि, कंपनी के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन को एक कॉन्सेट या कलेक्टिबल हैंडसेट के तौर पर पेश किया जा सकता है। हाल ही में दक्षिण कोरिया में दाखिल किए गए एक पेटेंट से पता चला था कि Samsung Galaxy Z TriFold में तीन बैटरी हो सकती हैं। इसमें प्रत्येक पैनल में एक बैटरी है जो आपस में रिबन केबल्स से जुड़ी हैं। इसकी प्रत्येक बैटरी का साइज पहले से तीसरे तक बढ़ रहा है। Samsung Galaxy Z TriFold को पूरी तरह अनफोल्ड करने डिस्प्ले 9.96 इंच और फोल्ड करने पर 6.54 इंच का हो सकता है। 

इस सेगमेंट में पिछले वर्ष चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei ने पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को अनफोल्ड करने पर इसकी स्क्रीन 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  6. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  9. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  10. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.