Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन में हो सकती हैं 3 बैटरी, पेटेंट से मिला संकेत
इस स्मार्टफोन में प्रत्येक पैनल में एक बैटरी है जो आपस में रिबन केबल्स से जुड़ी हैं। इसकी प्रत्येक बैटरी का साइज पहले से तीसरे तक बढ़ रहा है, जिससे इस ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन में सैमसंग के मौजूदा Galaxy फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में अधिक बैटरी कैपेसिटी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन के जिस पैनल में कैमरा है वह सबसे स्मॉल बैटरी के साथ है क्योंकि कैमरा मॉड्यूल ने इस सेक्शन का एक बड़ा हिस्सा घेरा है।