Samsung की भारत में स्मार्टफोन के डिस्प्ले बनाने की तैयारी

उत्तर प्रदेश के नोएडा में Samsung की फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंस्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कंपनी ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2025 14:49 IST
ख़ास बातें
  • उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैमसंग की स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है
  • PLI स्कीम में कंपनी ने स्मार्टफोन के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन किया है
  • देश में सैमसंग की योजना चिपसेट की सोर्सिंग करने की भी है

देश में कंपनी की योजना स्मार्टफोन्स के लिए चिपसेट की सोर्सिंग करने की भी है

बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल सैमसंग ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में Samsung की फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत कंपनी ने स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने के लिए आवेदन किया है।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इसके लिए सरकार से अप्रूवल मिलने का इंतजार कर रही है। नोएडा में सैमसंग की इंटरनेशनल लेवल पर सबसे बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। पिछले कुछ वर्षों में यह कंपनी के लिए स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट का बड़ा हब बन चुकी है। इसी फैक्टरी में स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। सैमसंग के प्रेसिडेंट और CEO, J B Park ने बताया कि कंपनी ने स्मार्टफोन PLI स्कीम के तहत एक्सटेंशन की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि कंपनी की इस स्कीम के नए फेज के तहत इंसेंटिव जारी रखने की संभावना को लेकर सरकार के साथ बातचीत चल रही है। 

इस स्कीम के तहत, सरकार की ओर से तय किए गए मैन्युफैक्चरिंग के वार्षिक टारगेट को पूरा करने पर कंपनियों को टैक्स बेनेफिट और फाइनेंशियल इंसेंटिव मिलते हैं। हालांकि, सैमसंग की वियतनाम में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भारत में शिफ्ट करने की योजना नहीं है। कंपनी के लिए वियतनाम सबसे बड़े इंटरनेशनल मैन्युफैक्चरिंग बेस के तौर पर बरकरार रहेगा। भारत में डिमांड बढ़ने पर कंपनी की ओर से अतिरिक्त इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। देश में सैमसंग की योजना स्मार्टफोन्स के लिए चिपसेट की सोर्सिंग करने की भी है। इसके लिए इन सप्लायर्स को क्वालिटी और प्राइसिंग के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को पूरा करना होगा। पार्क ने बताया कि जहां संभव हो वहां कंपनी लोकल पार्टनर्स के साथ कार्य करना पसंद करती है। 

सैमसंग के इंटरनेशनल बिजनेस के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट बन गया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश में कंपनी का रेवेन्यू 11 अरब डॉलर से अधिक का रहा है। इसमें एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी लगभग 42 प्रतिशत की थी। भारत में कंपनी के रेवेन्यू में स्मार्टफोन्स का योगदान लगभग 70 प्रतिशत का है। अगले एक दशक में सैमसंग की योजना देश से मिलने वाले रेवेन्यू में नॉन-स्मार्टफोन कैटेगरीज की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 50 प्रतिशत करने की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.