सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड मार्शमैलो होने की जानकारी सामने आई

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 8 जुलाई 2016 10:50 IST
टाइम्स न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को अंतूतू की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और इसके स्पेसिफिकेशन गीकबेंच पर लिस्ट किए गिए इसी हैंडसेट से थोड़े अलग हैं। गीकबेंच पर एंड्रॉयड 7.0 नॉगट और 3 जीबी रैम से लैस हैंडसेट को किया गया था। एसएम-एन930एफ कोडनेम से लिस्ट किए गए इस हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 माना जा रहा है।

हालांकि, अंतूतू पर लिस्ट किए गए हैंडसेट का मॉडल नंबर एसएम-एन930वी है। इसमें 4 जीबी रैम होगा। नोट 7 स्मार्टफोन नॉगट की जगह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। बाकी स्पेसिफिकेशन अब तक सामने आ चुकी जानकारियों से मेल खाते हैं। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 1440x2560 पिक्सल।

अब तक कई रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन 6 जीबी रैम के साथ आएगा।

अंतूतू वेबसाइट पर स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो  530 जीपीयू, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। जानकारी मिली है कि इस डिवाइस की स्टोरेज 64 जीबी है।
Advertisement

लीक हुई जानकारियों से गैलेक्सी नोट 7 में आइरिस स्कैनर होने का भी पता चला है। इसमें सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज की तरह डुअल-एज डिस्प्ले होगा।
Advertisement

फोन में 3600 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जो 20 घंटे तक वीडियो प्लेबैक में चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.