सैमसंग अगले साल पेश करेगी फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन-टैबलेट डिवाइस

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2016 10:42 IST
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग अगले साल फोल्ड होनेवाला टैबलेट लांच करेगी, जिसे गेमचेंजर डिवाइस कहा जा रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस टैबलेट का आकार फोल्ड होने पर पांच इंच और खोलने पर सात इंच होगी।

कोरिया की समाचार वेबसाइट ईटी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस डिवाइस का प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है और इस साल की दूसरी छमाही से इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
Advertisement

सैमसंग डिस्पले के निदेशक ली चांग-हगोन ने इस साल जनवरी में कहा था, "इस डिवाइस का विकास ठीक हमारी योजना के मुताबिक हुआ है। हम इसके वृहद पैमाने पर उत्पादन की योजना बना रहे हैं और इसकी बिक्री के लिए विभिन्न भागीदारों से मिलकर योजनाएं बनाई जा रही हैं।"

वहीं, इस उद्योग से जुड़े एक सूत्र का कहना है, "इतनी जल्दी इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन की उम्मीद नहीं है, क्योंकि सैमसंग को अभी इसमें कई सुधार करने हैं। हां मैंने सुना है कि सैमसंग ने इस तकनीक में काफी प्रगति कर ली है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Foldable display, Mobiles, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.