Samsung की Galaxy S24 FE को लॉन्च करने की तैयारी, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अगस्त 2024 22:54 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy S24 FE में डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • पिछले वर्ष अक्टूबर में Galaxy S23 FE को पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन में 6.65 इंच की स्क्रीन हो सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S24 FE जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। इसके लिए फ्रांस में सैमसंग की वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने Galaxy S23 FE को पेश किया था। 

Galaxy S24 FE के लिए सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-S721B दिया गया है। हालांकि, इस पेज पर इस स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स नहीं दी गई है। इससे Galaxy S24 FE में डुअल-सिम होने की पुष्टि हुई है। इस स्मार्टफोन में 6.65 इंच की स्क्रीन हो सकती है। बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर लिस्टिंग से इसमें Exynos 2400 चिपसेट होने की जानकारी मिली है। इसमें 8 GB का RAM हो सकता है। यह पता नहीं चला है कि इसे भारत और यूरोप के अलावा अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। Galaxy S24 FE में स्टोरेज के 128 GB और 256 GB के विकल्प हो सकते हैं। 

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 4,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। पिछले महीने Samsung ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया था। इसके साथ ही Galaxy Buds 3 और Buds 3 Pro को भी लाया गया था। हाल ही मे देश में कंपनी के इन प्रोडक्ट्स की बुधवार से बिक्री शुरू हुई थी। 

सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 1,64,999 रुपये, 12 GB + 512 GB का 1,76,999 रुपये और 12 GB + 1 TB वेरिएंट का 2,00,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Navy, Pink और Silver Shadow कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Galaxy Z Flip 6 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 1,09,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का 1,21,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स को सैमसंग की वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी की Galaxy Watch 7 को Titanium White, Titanium Silver और Titanium Gray कलर्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 की मैन्युफैक्चरिंग उसकी उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में की जाएगी। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design
  • Vibrant 120Hz display
  • Capable processor
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • Average battery life
  • Recycled design
  • AI features free till 2025
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.