सैलरी पर नहीं बनी बात! 50 साल में पहली बार हड़ताल देख सकती है Samsung

कई महीनों की बातचीत के बाद लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों ने कोरिया के नेशनल लेबर रिलेशन कमीशन (NLRC) से मध्यस्थता के लिए कहा है।

सैलरी पर नहीं बनी बात! 50 साल में पहली बार हड़ताल देख सकती है Samsung

Korea Herald के मुताबिक, इन हालात ने साउथ कोरियाई सैमसंग को कठिन जगह पर खड़ा कर दिया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी पहले से ही सेमीकंडक्‍टर की कमी से प्रभावित है
  • सैमसंग ने 7.5 प्रतिशत तक वेतन बढ़ोतरी का सुझाव दिया था
  • भविष्य में बातचीत की दिशा सैमसंग की इच्छा पर निर्भर करेगी
विज्ञापन
सैमसंग (Samsung) इलेक्ट्रॉनिक्स को कंपनी के मोर्चे पर चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी को 50 साल में पहली बार लेबर हड़ताल देखनी पड़ सकती है। श्रमिक संघों के साथ वेतन वार्ता टूट गई है, जिसकी वजह से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। कई महीनों की बातचीत के बाद लेबर यूनियन के प्रतिनिधियों ने कोरिया के नेशनल लेबर रिलेशन कमीशन (NLRC) से मध्यस्थता के लिए कहा है। यह श्रम मंत्रालय के तहत आने वाली सरकारी एजेंसी है। समझौते पर पहुंचने के लिए सैमसंग के पास 10 दिनों का समयहै। अगर इसका पालन नहीं किया जाता है तो सैमसंग के कई बिजनेसेज जैसे- सेमीकंडक्‍टर चिप्‍स और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स में हड़ताल की जा सकती है। 

Korea Herald के मुताबिक, इन हालात ने साउथ कोरियाई सैमसंग को कठिन जगह पर खड़ा कर दिया है। कंपनी पहले से ही सेमीकंडक्‍टर की कमी से प्रभावित है। इसके कारण इन्‍वेंट्री और शिपिंग में देरी हुई है। उदाहरण के लिए कंपनी की अपकमिंग गैलेक्‍सी S22 सीरीज की डिलीवरी कुछ हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है। 

नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लेबर यूनियन (NSELU) ने एक बयान में कहा है कि अबतक 15 दौर की बातचीत (सैमसंग के साथ) हुई है। प्रबंधन ने एकतरफा तरीके से बातचीत करके प्रगति में देरी की है।

NSELU में वर्तमान में 4500 मेंबर हैं। NSELU और सैमसंग के बीच अक्टूबर में बातचीत शुरू हुई थी। लेबर यूनियन वेतन बढ़ोतरी, COVID-19 मुआवजा और स्‍पेशल लीव ऑप्‍शंस जैसे मुद्दों पर बातचीत कर रही है। सैमसंग ने मार्च में एक ड्राफ्ट एग्रीमेंट के तहत 7.5 प्रतिशत तक वेतन बढ़ोतरी का सुझाव दिया था। इसमें 4.5 प्रतिशत मूल वेतन बढ़ोतरी थी। लेकिन लेबर यूनियंस ने इसे नहीं माना। 

NSELU ने कहा है कि वह नेशनल लेबर रिलेशन कमीशन में मध्यस्थता दायर कर रहे हैं, क्‍योंकि उसके और सैमसंग के बीच अब बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी। भविष्य में बातचीत की दिशा सैमसंग की इच्छा पर निर्भर करेगी।

अगर सैमसंग को लेबर हड़ताल का सामना करना पड़ा, तो इससे उसके अपकमिंग लॉन्‍च पर भी असर होगा। गैलेक्‍सी S22 सीरीज की डिलीवरी पहले ही आगे बढ़ चुकी है। टिप्सटर और यूट्यूबर Jon Prosser ने अपने ट्वीट में इसका दावा किया है। फ्लैगशिप डिवाइस की प्री-बुकिंग लॉन्च इवेंट वाले दिन 9 फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन 25 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि Samsung Galaxy S22 और Samsung Galaxy S22+ स्मार्टफोन की उपलब्धता को आगे बढ़ाकर 11 मार्च कर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »