Samsung ने ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किया Galaxy C55

इसके स्पेसिफिकेशंस Galaxy M55 के समान हैं लेकिन लेदर बैक पैनल के साथ यह कुछ अलग दिखता है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 15:49 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 1 SoC दिया गया है
  • इसे ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है

इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने Galaxy C55 को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 1 SoC दिया गया है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके स्पेसिफिकेशंस Galaxy M55 के समान हैं लेकिन लेदर बैक पैनल के साथ यह कुछ अलग दिखता है। 

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) और 12 GB RAM + 256 GB का CNY 2,299 (लगभग 26,000) रुपये का है। इसे ऑरेंज और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च करने की कम संभावना है। सैमसंग ने Galaxy M55 को भारत में 26,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लाइट ग्रीन और डेनिम ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Samsung Galaxy C55 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल ) सुपर AMOLED Plus डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 1 SoC 12 GB तक के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के साथ है। इसकी स्टोरेज को 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 5G, NFC, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, Beidou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके सेंसर्स में एक्सेलरोमीटर, गायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और लाइट सेंसर शामिल हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सैमसंग ने इस वर्ष की शुरुआत में Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। इसमें Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल थे। कंपनी ने इसके बाद इस सीरीज का फैन एडिशन लाने की तैयारी की है। पिछले वर्ष अक्टूबर में सैमसंग ने Galaxy S23 FE को लॉन्च किया था। Galaxy S24 FE के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.