सैमसंग जे2 (2016) की तस्वीर लीक, स्मार्ट ग्लो रिंग की मिली झलक

सैमसंग जे2 (2016) की तस्वीर लीक, स्मार्ट ग्लो रिंग की मिली झलक
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जे2 के 2016 एडिशन की लीक हुई ताज़ा तस्वीरों से हमें उस फ़ीचर की झलक मिली है जो आने वाले समय सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी नोट सीरीज का हिस्सा बन सकता है। लीक हुई तस्वीरों में स्मार्ट ग्लो नोटिफिकेशन रिंग नज़र आ रहा है जिसके बारे में जानकारी पिछले महीने आई थी।

तस्वीरों से पुष्टि हुई है कि स्मार्ट ग्लो नोटिफिकेशन रिंग फोन के पिछले हिस्से पर मौजूद होगा। यह रिंग कैमरे के चारों तरफ होगा। और नोटिफिकेशन आने पर ग्लो करने लगेगा। एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ़ीचर तीन मुख्य काम करेगा। यह प्रायरिटी अलर्ट, यूज़ेज अलर्ट और सेल्फी असिस्ट के काम आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रायरिटी अलर्ट फ़ीचर कर्व्ड स्मार्टफोन का हिस्सा होगा। इसकी मदद से यूज़र अलग-अलग कॉन्टेक्ट के लिए अलग कलर चुन पाएंगे।

यूज़ेज अलर्ट का इस्तेमाल हैंडसेट में लो बैटरी स्टेटस और चार्जिंग अलर्ट के लिए होगा। सेल्फी असिस्ट की मदद से यूज़र रियर कैमरे का इस्तेमाल करके सेल्फी खींच पाएंगे। एक पुरानी में रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि किसी चेहरे को डिटेक्ट करने पर स्मार्ट ग्लो रिंग नीले रंग की रोशनी देने लगेगा और दो सेकेंड के अंदर अपने आप ही तस्वीरें खींच लेगा।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि स्मार्ट ग्लो फ़ीचर गैलेक्सी नोट 7 का हिस्सा होगा या नहीं। इस स्मार्टफोन को 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  2. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  4. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  5. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  7. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  8. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  9. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  10. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »