Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने

Samsung इस हफ्ते के आखिर में अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Flip 8 के 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 1,349 होगी।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,069 होगी।
  • Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 2,269 होगी।

Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung इस हफ्ते के आखिर में अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच समेत कई एक्सेसरीज को पेश किया जाएगा। बाजार में कई लीक्स और अफवाहों से आगामी डिवाइस के बारे में काफी कुछ सामने आ चुका है। अब एक ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर यूरोप में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 की संभावित कीमतों का पता चला है। साथ ही साथ लिस्टिंग से इनके स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का भी पता चला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8, Galaxy Watch 9 Series Price (Expected)


टिपस्टर रोलैंड क्वांड्ट ने पुर्तगाली रिटेलर PCDiga पर एक ओवरव्यू पेज शेयर किया। इसमें गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से पहले सैमसंग के आगामी गैलेक्सी डिवाइस का खुलासा हुआ। हालांकि, पुर्तगाल में 23% VAT लगता है, इसलिए वहां ज्यादा कीमत है।

Samsung Galaxy Z Flip 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,349 (लगभग ₹1.48 लाख) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,549 (लगभग ₹1.71 लाख) हो सकती है। वहीं Galaxy Z Fold 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,069 (लगभग ₹2.28 लाख), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,269 (लगभग ₹2.50 लाख) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,669 (लगभग ₹2.94 लाख) हो सकती है।

इस साल Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल को Galaxy Z Fold 8 Ultra के तौर पर पेश करेगा। लीक के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,269 (लगभग ₹2.50 लाख), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,469 (लगभग ₹2.72 लाख )  और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,869 (लगभग ₹3.16 लाख) हो सकती है।

रिटेलर लिस्टिंग में Samsung की आगामी स्मार्टवॉच लाइनअप की रिटेलर कीमतें भी लीक हुई हैं। Galaxy Watch 9 के 40mm ब्लूटूथ-ओनली मॉडल की शुरुआती कीमत EUR 409.90 (लगभग ₹45,000) और 44mm ब्लूटूथ वर्जन की कीमत EUR 439.90 (लगभग ₹48,000) होने की उम्मीद है। जबकि Galaxy Watch Ultra 2 के 47mm LTE मॉडल की कीमत EUR 749.90 (लगभग ₹83,000) है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.